{"_id":"611bf4208ebc3e431e182fdc","slug":"nia-team-reaches-kanpur-traces-terrorist-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एनआईए की टीम कानपुर पहुंची, आतंकी कनेक्शन खंगाला, कुछ संदिग्धों के बारे में जुटाई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एनआईए की टीम कानपुर पहुंची, आतंकी कनेक्शन खंगाला, कुछ संदिग्धों के बारे में जुटाई जानकारी
Tue, 17 Aug 2021 11:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:10 PM IST
सार
एटीएस ने लखनऊ में अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी की थी। जिसमें खुलासा हुआ था कि आतंकियों ने कानपुर से असलहा-कारतूस व चाकू खरीदे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए की जांच टीम मंगलवार को कानपुर पहुंची। शहर के कई इलाकों में जाकर तफ्तीश की। कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई और फिर लौट गई। लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों के साथ कानपुर कनेक्शन एनआईए की टीम ने तलाशना शुरू किया है।
एक संदिग्ध युवक काफी समय से फरार है। उसकी भी तलाश शुरू हो गई है। वहीं एक दो महिलाओं के बारे में भी संदिग्धता बताई जा रही है। हालांकि एनआईए के संबंध में किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
एटीएस ने लखनऊ में अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी की थी। जिसमें खुलासा हुआ था कि आतंकियों ने कानपुर से असलहा-कारतूस व चाकू खरीदे थे। शुरुआत में एटीएस ने मामले की तफ्तीश शुरू की थी।
विज्ञापन
इस बीच ये केस एनआईए को ट्रांसफर हो गया था। अब एनआईए इसकी पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए के एक टीम मंगलवार को कानपुर आई। मछरिया, आवास विकास व चमनगंज इलाके में टीम गई। कुछ लोगों से पूछताछ की।
करीब तीन से चार घंटे तक टीम यहां पर रही। सूत्रों के मुताबिक अफाक नाम का एक शख्स फरार है। जिसकी तलाश एनआईए कर रही है। आशंका है कि उसी के जरिये यहां असलहा खरीदा गया। फिलहाल एनआईए या अन्य किसी एजेंसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।