{"_id":"5c8c90cebdec22143c0348c2","slug":"news-update-in-case-of-death-by-poisonous-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जहरीली शराब से मौतों के मामले में आया ये नया मोड़, अमेरिका से आया केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जहरीली शराब से मौतों के मामले में आया ये नया मोड़, अमेरिका से आया केमिकल
Sat, 16 Mar 2019 11:48 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में मिलावटी शराब तैयार करने में अमेरिका से आपूर्ति किए गए केमिकल का प्रयोग किया गया। इसी केमिकल मिली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत के साथ पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी अनंत देव ने कहा कि मिलावटी शराब बनाने में केमिकल डाई फिनाइल आक्साइड बाई फिनाइल का प्रयोग किया गया था।
घाटमपुर से मिले ड्रम से यह सुराग हाथ लगा है। जांच के बाद पता चला कि नशा बढ़ाने के लिए इस केमिकल का इस्तेमाल किया गया था। यह केमिकल मिडलैंड अमेरिका से आपूर्ति हुआ था। इसका प्रयोग औद्योगिक इकाइयां कई वस्तुएं बनाने में करती हैं। किसी औद्योगिक इकाई से मिलावटखोरों ने यह केमिकल हासिल किया था। मिलावटी शराब से मौतों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बसपा नेता योगेंद्र कुशवाहा का पूरा गैंग है। दस लोगों को तलाश की जा रही है।

क्या है यह केमिकल
डाई फिनाइल आक्साइड बाई फिनाइल गंधहीन लिक्विड है। यह शराब में घुल जाता है। इसका प्रयोग डाई करने, साबुन, पॉलिस्टर, परफ्यूम और क्रीम बनाने में होता है। एल्कोहलिक पेय पदार्थों में मानक के अनुसार एक निर्धारित मात्रा में इसे मिलाया जाता है। इसका जरा सा प्रयोग ज्यादा होने पर शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो जाता है।
ज्यादा मात्रा में प्रयोग वाले एल्कोहलिक पेय पदार्थ पीने से सांस में दिक्कत, जी मिचलाना, लिवर, किडनी और आंतों को डेमेज कर देता है। आशंका जताई जा रही है कि मिलावटी शराब तैयार करने वालों को यह जानकारी हो गई कि शराब में यह केमिकल मिलाया जाता है लेकिन कितनी मात्रा में, इसकी जानकारी नहीं रही। ज्यादा मात्रा में यह केमिकल मिलाने से जानलेवा बन गया।