फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newborn stolen from Kalyanpur CHC in Kanpur, woman absconding on the pretext of feeding the child

Kanpur: CHC से नवजात चोरी, बच्चे को खिलाने के बहाने लेकर महिला फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 07 Apr 2023 05:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

Kanpur Crime: कल्याणपुर सीएचसी से एक महिला नवजात बच्ची को चोरी कर फरार हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों ने कल्याणपुर थाने में बच्ची चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Newborn stolen from Kalyanpur CHC in Kanpur, woman absconding on the pretext of feeding the child
महिला नवजात बच्ची को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर सीएचसी से शुक्रवार को एक महिला नवजात बच्ची को चुराकर फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए, तो उसमें महिला बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर जाते नजर आई।

विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर बच्ची की बरामदगी के लिए टीम को लगाया है। भौंती के सीतेपुर गांव निवासी महेश कुमार की पत्नी सुषमा देवी की छह अप्रैल को कल्याणपुर, सीएचसी में डिलीवरी हुई थी। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। महेश ने बताया कि अस्पताल में सुषमा की देखरेख के लिए उनकी मां कृष्णा मौजूद थीं।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे कृष्ण पानी ले गई थीं। इस बीच वार्ड में घूम रही एक महिला ने सुषमा से नजदीकी बढ़ाई। महिला ने सुषमा को बताया कि उसका भी मरीज अस्पताल में भर्ती है। बच्ची को खिलाने के बहाने गोद में ले लिया। वह कुछ समझा पाती कि अस्पताल के मेन गेट से बच्ची को लेकर बाहर निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
काफी देर तक जब वह बच्ची को लेकर नहीं लौटी, तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी सीएचसी प्रभारी को दी। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, तो महिला बच्ची को लेकर बाहर जाते नजर आई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि महिला ने बच्ची को खुद ही अनजान महिला को अपनी बच्ची गोद में खिलाने के दे दी थी।

एसीपी बोले- जल्द किया जाएगा बरामद 
ऐसे में उन्होंने बच्चा चोरी होने की बात से इनकार किया। परिजनों ने कल्याणपुर थाने में बच्ची चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर बच्ची की तलाश में थाने की टीम को रवाना किया गया है। जल्द बरामद करने का दावा किया है।

हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस
बेटी चोरी होने के बाद सुषमा रोते-रोते कई बार बेहोश हुई। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस हीलाहवाली करती रही। इस पर परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। परिजनों के अनुसार बच्ची चोरी होने की सूचना पुलिस को देने के बाद भी उसे खोजने में तेजी नहीं दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed