फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New time table implemented in council schools, kanpur nagar, uttar pradesh

Kanpur News: परिषदीय विद्यालयों में नया टाइम टेबल लागू

Mon, 13 Apr 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
New time table implemented in council schools, kanpur nagar, uttar pradesh
कानपुर। समग्र शिक्षा के तहत स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से परिषदीय स्कूलों में नई समय सारिणी लागू करने के निर्देश जारी किए गए। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के पठन-पाठन के लिए नई समय सारिणी तय की गई हैं। इसके तहत प्रत्येक कक्षा का कालांश 40 मिनट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि अब जनपद के 1943 परिषदीय विद्यालयों में एक समान समय सारिणी होगी। इससे पढ़ाई तय ढांचे में संचालित होकर शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह व्यवस्था इसी सत्र से लागू की जाएगी। 40 मिनट की अवधि में विषयवार पढ़ाई कराई जाएगी। समय-सारिणी में गणित, भाषा, अंग्रेजी व विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों को प्राथमिकता देते हुए अलग-अलग कालांश निर्धारित किए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालयों में भाषा और गणित, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय का प्रतिदिन कम से कम एक-एक पीरियड निर्धारित करना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed