फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New disclose about don munna bajrangi murder case

डॉन मुन्ना बजरंगी को गोलियों से भूनने के बाद राठी ने खुद अपने मोबाइल से वायरल की थी 'लाश की फोटो'!

Fri, 20 Jul 2018 07:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Jul 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
New disclose about don munna bajrangi murder case
डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में सुनील राठी के अलावा भी एक बंदी भी शामिल था
जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारने वाले माफिया सुनील राठी के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बागपत की जेल में डॉन मुन्ना की हत्या की फोटो किसी और ने नहीं खुद सुनील राठी ने ही वायरल की थी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि राठी ने बजरंगी की लाश की फोटो खुद अपने मोबाइल से खींची और वायरल कर दी। फर्रुखाबाद की सेंट्रल जेल में सुनील राठी को हाई सिक्योरिटी के बीच रखा गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अभी भी इस फोटो को लेकर राठी से जेल में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

 

जेल में ही फोन को कहीं छिपाया गया

New disclose about don munna bajrangi murder case
सुनील राठी के फतेहगढ़ जेल शिफ्ट होने के बाद बंदियों ने पेशी पर आने के दौरान इस तरह की थ्योरी बयान की

पुलिस की छानबीन में यह खुलासा सामने आया कि जेल के अंदर सुनील राठी फोन चला रहा था और इसी फोन से फोटो जेल से बाहर भेजा गया। जिस फोन से फोटो खींची गई वो फोन गायब है। ये भी माना जा रहा है कि जेल में ही फोन को कहीं छिपाया गया है। राठी ने ये फोटो किसे और क्यों भेजा था, इसकी छानबीन भी की जा रही है।

 

बागपत जिला कारागार से कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ तक सुरक्षित पहुंचाने वाले सीओ राजवीर सिंह का तबादला भी अब फतेहगढ़ किया। बागपत जेल में कुख्यात सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या की। जेल प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने राठी को फतेहगढ़ जेल शिफ्ट करने के आदेश दिए। बागपत से सीओ राजवीर सिंह के नेतृत्व में ही 20 पुलिसकर्मियों की टीम राठी को फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर बागपत लौटी ।

प्रोन्नति के बाद पोस्टिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। राजवीर सिंह को फर्रूखाबाद जिले के फतेहगढ़ में ही तबादला कर दिया गया है। पुलिस लाइन में लगभग ढाई वर्ष से प्रतिसार निरीक्षक रहे राजवीर सिंह का पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है। बुधवार को पुलिस लाइन बागपत में विदाई समारोह में विदाई दी। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने स्मृति चिह्न देकर सीओ राजवीर को सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ बागपत दिलीप सिंह, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों ने पेशी पर आने के दौरान इस तरह की थ्योरी बयान की

New disclose about don munna bajrangi murder case
पुलिस बंदियों से पूछताछ कर रही
डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में सुनील राठी के अलावा भी एक बंदी भी शामिल था। वह बंदी कौन है, पुलिस भी इसकी गुपचुप तरीके से जांच में जुटी है। सुनील राठी के फतेहगढ़ जेल शिफ्ट होने के बाद बंदियों ने पेशी पर आने के दौरान इस तरह की थ्योरी बयान की है। बंदियों ने कहा जेल में सब चुप्पी साधे हैं, पुलिस प्रतिदिन बंदियों से पूछताछ कर रही है।
मुन्ना बजरंगी की हत्या में निलंबित जेल यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, इससे यह अंदेशा है कि वारदात में अकेला सुनील राठी शामिल नहीं रहा है।

राठी के अलावा भी कम से कम एक और बंदी शामिल है। मुख्य आरोपी सुनील राठी के फतेहगढ़ जेल शिफ्ट होने के बाद पेशी पर लाए जा रहे बंदियों ने भी अब वारदात की चर्चा शुरू कर दी। जेल से बाहर निकली बातों में बंदियों के हवाले से कहा जा रहा है कि वारदात में राठी के अलावा एक बंदी और शामिल रहा है। इससे इस बात को भी बल मिलता है कि पिस्टल एक नहीं दो थे। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी मुंह नहीं खोल रही है। एसपी जयप्रकाश ने कहा हर बिंदू पर जांच चल रही है, वारदात में कितने लोग थे, कैसे हुई, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

 
विज्ञापन

वह बंदी कौन था, यह पहेली बनीं

New disclose about don munna bajrangi murder case
मुन्ना बजरंगी की हत्या में निलंबित जेल यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
बागपत जेल बैरक के बाहर प्लास्टिक की तीन कुर्सियां और एक स्टूल रखा था। एक स्टूल पर कपड़े की गद्दी बनाई गई थी। माना जा रहा है कि इस पर मुन्ना बजरंगी को बैठाया गया होगा। एक स्टूल पर सुनील राठी और दूसरे पर भी कोई न कोई बंदी बैठा था। वह बंदी कौन था, यह पहेली बनीं है। जो चर्चा जेल से बाहर निकली है, इनमें भी इस बात को बल मिल रहा है कि वारदात में कम से कम एक और बंदी शामिल रहा है।

मुन्ना बजरंगी की हत्या की वारदात में दो पिस्टल की थ्योरी का बल मिल रहा है। ऐसा लगता है कि एक हमलावर ने सामने की तरफ से छाती को निशाना बनाकर गोली चलाई और दूसरे ने साइड से सिर को निशाना बनाकर गोली चलाई। अधिकतर गोलियां छाती और सिर में सटाकर मारी गई है। जिला कारागार से एक ही पिस्टल बरामद हुआ है। यदि मुन्ना बजरंगी की हत्या में दो लोग शामिल रहे हैं तो बहुत संभव है कि दो पिस्टल हो सकते हैं।

 

गोली मारी और फिर फोटो वायरल किए

New disclose about don munna bajrangi murder case
क्राइम सीन ऐसा कि अकेला नहीं था सुनील राठी
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद वायरल किए गए फोटो भी वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की थ्योरी की पुष्टि कर रहे हैं। जिस तरह पहले हत्या की, फिर फोटो वायरल किए। फिर गोली मारी और फिर फोटो वायरल किए। इससे लगता है कि बजरंगी के शव के पास काफी देर बाद पुलिस पहुंची। हमलावर काफी देर तक बजरंगी की लाश के पास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed