फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Neonatal death before birth in Kannauj, vaccine put on record, panic in health department

जन्म से पहले...नवजात की मौत: रिकॉर्ड में लगा दी गई वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली, जानें क्या है मामला

Sun, 11 Jun 2023 01:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

Kannauj News: प्रसव के समय मौत के बाद भी नवजात को रिकॉर्ड में तीन बर्थ डोज लगाने का मामला आने पर विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग के जिम्मेदार अब इस मामले की लीपा-पोती में लगे हैं। 

विज्ञापन
Neonatal death before birth in Kannauj, vaccine put on record, panic in health department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव वार्ड में दुनिया में आने से पहले नवजात की मौत हो गई। जन्म के बाद लगाने वाली वैक्सीन डोज प्रसव रजिस्टर के रिकॉर्ड में लगा दी गई। बर्थ डोज दर्शाने का मामला प्रकाश में आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।

विज्ञापन

विभाग के लोग इसे भूल मान रहे हैं। नवजात को बीमारियों से बचाने के लिए जन्म से 28 दिन तक बीसीजी, ओपीवी, हेपेटाइटिस बी वैक्सीन डोज लगा कर सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। प्रसव के समय मौत के बाद भी नवजात को रिकॉर्ड में तीन बर्थ डोज लगाने का मामला आने पर विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

विभाग के जिम्मेदार अब इस मामले की लीपा-पोती में लगे हैं। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के ताहपुर निवासी नौशाद अली की पत्नी शबाना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने पांच फरवरी 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम के प्रसव वार्ड में भर्ती कराया। नवजात की प्रसव के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमओआईसी बोले- नर्स से भूलवश रजिस्टर में अंकित हुआ
ड्यूटी पर तैनात नर्स ने प्रसव रजिस्टर में नवजात को बीसीजी, ओपीवी, हेपेटाइटिस बी बर्थ डोज लगाने दर्शा दिया। जो रिकॉर्ड रजिस्टर में मौजूद है। जबकि नौशाद ने बताया कि उनका नवजात मृत अवस्था में पैदा हुआ था। कोई वैक्सीन नहीं लगाई गई थी। एमओआईसी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया नर्स से भूलवश रजिस्टर में अंकित हो गया।

स्टाफ नर्स को चार्ज देने में नियम की अनदेखी
नियम ताक में रखकर संविदा मेंटल नर्स के पास प्रसव वार्ड का चार्ज दिया गया है। जबकि स्टाफ नर्स की तैनाती होते हुए चार्ज नहीं दिया जा रहा है। मेंटल नर्स को केवल उप केंद्रों पर तैनात एएनएम को समय समय पर प्रशिक्षण देने का कार्य होता है, लेकिन वह प्रसव करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed