Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neighbour's wall collapsed and roof fell down, young man died after being buried under rubble

Kanpur: पड़ोसी की दीवार ढहने से छत गिरी मलबे में दबकर युवक की मौत, मचा कोहराम

Sun, 13 Apr 2025 09:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 09:17 PM IST
सार

Kanpur News: पड़ोसी की दीवार ढहने से छत गिर गई। मलबे में दबकर युवक की जान चली गई। घटना बर्रा थानाक्षेत्र के केवी-2 इलाके की है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Neighbour's wall collapsed and roof fell down, young man died after being buried under rubble
दीवार ढहने से छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्रा दो की ईडब्ल्यूएस डबल स्टोरी केवी-2 कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की दीवार शनिवार रात पड़ोसी की छत पर जा गिरी। दीवार के वजन के चलते पड़ोसी की छत भी ढह गई। इससे छत के नीचे कमरे में सो रहे युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


केवी-2 कॉलोनी निवासी पुष्पा देवी के पति ओमप्रकाश तिवारी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह बड़े बेटे सौरभ, उसकी पत्नी, पोते और छोटे बेटे मोनू तिवारी (35) के साथ रहती थीं। सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले सौरभ ने बताया कि छोटा भाई मोनू फजलगंज स्थित चप्पल के कारखाने में काम करता था।
विज्ञापन


सौरभ के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे माेनू खाना खाने के बाद पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। देर रात करीब 12 बजे तेज हवाएं चल रही थीं। इस वजह से पड़ोसी मनोज शर्मा के निमार्णाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार भरभराकर उनके पहली मंजिल वाले कमरे की छत पर जा गिरी। मलबे के भार से कमरे की पूरी छत ढह गई और कमरे में सो रहा मोनू मलबे में दब गया। जोरदार आवाज हुई लेकिन उन्हें लगा कि पड़ोसी के यहां कुछ गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

Neighbour's wall collapsed and roof fell down, young man died after being buried under rubble
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते वह उठकर छत पर देखने नहीं गए। रविवार सुबह जब मोनू काफी देरतक नीचे नहीं आया तो उन्हें लगा कि छुट्टी के कारण सो रहा है। करीब आठ बजे जब बहू ने चाय बनाई तो मां ने बड़े बेटे से मोनू को जगाकर नीचे बुला लाने को कहा। वह ऊपर गए तो घटना का पता चला। उसका सिर पूरी तरह ईंट और मलबे से दबा था। इंस्पेक्टर बर्रा नीरज ओझा ने बताया कि छत गिरने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed