फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Navy personnel accused of sexually exploiting a student on the pretext of marriage

Kanpur News: नेवी कर्मी पर शादी का झांसा देकर छात्रा के यौन शोषण का आरोप

Mon, 23 Jun 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Navy personnel accused of sexually exploiting a student on the pretext of marriage
कानपुर। रावतपुर में हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने नेवी कर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि तीन साल तक संबंध रखने के बाद जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने पल्ला झाड़ लिया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर देहात निवासी छात्रा रावतपुर स्थित एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि गांव से दूर सचेंडी में नेवी कर्मी रहता है। वह उसके भाई का दोस्त है। इसके चलते उसका अक्सर घर आना-जाना रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। नेवी कर्मी ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद मिलना लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि एक दिन केशवपुरम स्थित एक होटल में ले जाकर उसने नशीली दवा खिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। होश आने पर आपत्ति जताई तो उसने शादी करने की बात कही। 2021 से रिलेशनशिप में रहने के कारण काकादेव, फजलगंज और अन्य जगह होटल में शारीरिक संबंध बनाए। एक महीना पहले शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। कहीं भी शिकायत करने पर उनकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed