फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On Navratri mother's grace

नवरात्र में बरसी मां की कृपा

Sat, 23 Sep 2017 03:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
 On Navratri mother's grace
डेमो पिक
नवरात्र पर बारिश मां की कृपा बनकर बरस रही है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से दिन और रात के तापमान में आई भारी कमी उमस और गर्मी खत्म होने से लोगों को राहत ‌म‌िली हैं। , 
विज्ञापन

लोगों ने रात में कूलर और एसी बंद करने शुरू कर दिए हैं। जो लोग उमस और गर्मी से चैन की नींद नहीं सो पा रहे थे, उन्हें इस बदले मौसम ने काफी राहत दी है। नवरात्र में जो नौ दिनों का व्रत रख रहे हैं, उनके लिए भी यह मौसम सहायक है। उमस और गर्मी में अभी तक लगातार हो रही बिजली की ट्रिपिंग भी बंद हो गई है। खपत में कमी आई है इस वजह से बिजली भी कम जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख उत्तर से दक्षिण पूर्वी दिशा में होने से बादल और भी घने हो गए हैं, जिससे बारिश की मात्रा में इजाफा हुआ है। संभावना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जा रहेगा। इस महीने तीन सितंबर के बाद 16 दिनों तक जमकर उमस और गर्मी पड़ी। तापमान 37 डिग्री के करीब तक पहुंच गया। दिन और रात की उमस 97 प्रतिशत तक जा पहुंची थी। दो दिन की बारिश का नतीजा यह है कि उमस में सुबह के वक्त पांच प्रतिशत तक कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है, इसकी बड़ी वजह यह है कि बारिश से आसमान में ऊपर पर जमा धूल और प्रदूषित कणों की परत धुल गई है जिससे जमीन की गर्मी सीधे आसमान की तरफ निकल जा रही है। सामान्य से बहुत कम है सितंबर की बारिश सितंबर में बारिश की सामान्य मात्रा आमतौर पर 135 मिमी निर्धारित है। पिछले करीब दो वर्षों से यह मात्रा पूरी नहीं हो रही है। सितंबर 2016 में मात्र 24 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस वर्ष भी मौसम विभाग में रिकार्ड की गई बारिश की मात्रा अभी तक 20 मिमी तक पहुंच पाई है।


उम्मीद की जा रही है, इस महीने ज्यादा से ज्यादा 10 मिमी बारिश और रिकार्ड में आ सकती है। धान की फसलों को लाभ देगी बारिश सितंबर में पूरे 16 दिनों तक अधिक गर्मी पड़ने से धान की फसलों को नुकसान हुआ है। अब ये बारिश धान के बीज को मजबूत करने में मदद करेगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की यह प्रजनन की अवस्था है। ऐसे में उसे पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। ऐसे में बारिश काफी लाभ देगी।
तापमान बारिश से पहले....30.4
बारिश के बाद...24.0 डिग्री सेल्सियस
उमस...दोपहर तक 97 प्रतिशत
बारिश के बाद 95 प्रतिशत

इस तरह  अचानक से कम हुई बारिश
जुलाई मे---323 मिमी
अगस्त में....205 मिमी
सितंबर में अभी तक 20 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed