{"_id":"5bb90641867a5514bc33fecf","slug":"navaratri-2018-special-arrangements-will-be-done-in-these-temples","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि 2018: सजने लगीं देवी प्रतिमाएं, इन प्रमुख मंदिरों में होंगे विशेष इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि 2018: सजने लगीं देवी प्रतिमाएं, इन प्रमुख मंदिरों में होंगे विशेष इंतजाम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमाएं सजाता कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि नजदीक आते ही पंडालों के लिए देवी प्रतिमाओं को सजाने का काम भी तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कोलकाता के कलाकारों ने कई जगहों पर अपने अस्थायी ठिकाने बनाकर प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देना शुरू कर दिया है। वहीं देवी मंदिरों में तैयारी भी जोरों पर चल रही है। पुलिस ने भी मंदिरों और पंडालों के लिए ड्यूटी चार्ट बनाना शुरू कर दिया है। एसपी अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। अगले सप्ताह से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व की तैयारियां अब नजर आने लगी हैं। राठ रोड पर डेरा जमाए कलाकारों ने देवी प्रतिमाओं का रंग रोगन चालू कर दिया है। इसके बाद प्रतिमाओं की जेवरों से साज सज्जा की जाएगी। पूरे जनपद में करीब तीन से चार सौ देवी प्रतिमाएं सजाई जाती हैं।
विज्ञापन
शिव, पार्वती और राधा-कृष्ण की भी डिमांड
प्रतिमाएं सजाता कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
इनमें छोटी-बड़ी देवी प्रतिमाओं की पूरे नवरात्र पूजा अर्चना की जाएगी। राठ रोड पर प्रतिमाएं बनाने वाले कलाकार बलराम पाल ने बताया कि इस साल प्रतिमाओं की कीमतों में 500 से 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। उनके यहां प्रतिमाओं की शुरुआत 3 हजार से है, जो कि 20 हजार तक पहुंच रही है। अब तक लगभग 60 प्रतिमाओं की बुकिंग भी आ चुकी है, और वे लगभग बनकर तैयार भी है। प्रतिमाओं की तरह ही शहर के देवी मंदिरों के रंगरोगन का काम भी तेजी से चल रहा है। मंदिरों के बाहर बाजार सजाने के लिए तख्त और टेंट लगना भी शुरू हो गए हैं।
इस बार प्रतिमाओं में देवी के विभिन्न स्वरूपों के अलावा शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की डिमांड भी बढ़ी है। कलाकारों ने बताया कि पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए कुछ आयोजक अन्य भगवानों की भी प्रतिमाएं सजा रहे हैं। इनके भी आर्डर पूरे किए जा रहे हैं।

इन प्रमुख मंदिरों में होंगे विशेष इंतजाम
डेमो पिक
जनपद के कुछ प्रमुख देवी मंदिर हैं, जहां पर नवरात्रि पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इनमें उरई का मौनी मंदिर, हुल्का देवी मंदिर, कालोनी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, कालपी का वनखंडी देवी मंदिर, जालौन का जालौनी माता मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर, बैरागढ़ देवी मंदिर आदि शामिल हैं।
महिला फोर्स व कैमरों का भी इंतजाम
एसपी ने बताया कि त्योहार पर मंदिरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ महिला सिपाहियों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा कुछ मंदिरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। मंदिरों की तरह पंडालों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।