{"_id":"69cad824e265ec22c000450d","slug":"national-vice-president-gave-impetus-to-the-movement-against-tet-compulsion-kanpur-news-c-220-1-ka21001-140564-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टेट अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दी धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टेट अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दी धार
Tue, 31 Mar 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। टेट अनिवार्यता के विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन होना है। सोमवार को अकबरपुर स्थित बीआरसी में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही शिक्षकों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह यादव ने बताया कि टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद यादव को डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट किया गया। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मिथलेश मिश्रा ने कहा कि टेट को अनिवार्य किया जाना शिक्षकों के साथ अन्याय है। सभी संगठन इसके विरोध में एक होकर नियम को समाप्त किए जाने का प्रयास करेंगे।
टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी ब्लॉक से एक बस ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्री की अगुवाई में दिल्ली के लिए रवाना होगी। जब तक टेट अनिवार्यता समाप्त नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अंधे और काले कानून शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगें। दो बार रैली के लिए अनुमति नहीं मिली है, लेकिन इस बार सोमवार की देर शाम अनुमति मिल गई है। इस बार आर-पार की लड़ाई लडने के उद्देश्य के साथ जनपद से शिक्षक चार अप्रैल को दिल्ली पहुंच रहे हैं। जिला मंत्री इटावा बलराम शंखवार, महेश यादव, दिनेश, विजय माथुर, आदित्य, दीपक कटियार, आदित्य गौदम, नवोजत, विजय व बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।