फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   national theatrical movement in varanasi

जब अहिल्या, सीता और द्रौपदी खुद बोलीं- ‘हम सिर्फ देह नहीं’

Mon, 03 Apr 2017 11:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
national theatrical movement in varanasi
यह संदेश दिया गया कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं
सांस्कृतिक केन्द्र वाराणसी की ओर से किए जा रहे राष्ट्रीय नाट्य आंदोलन में रंगकर्मियों के एक से एक बेहतरीन डायलॉग सुनकर लोग हक्का बक्का रह गए। छठवें दिन वाराणसी में आयोजित नाट्य आंदोलन के दौरान कानपुर के कलाकारों ने अहिल्याबाई, सीता और द्रौपदी के प्रसंग से नारी की अस्मिता से जुड़े प्रश्नों को उठाया।
विज्ञापन

यह संदेश दिया गया कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर कानपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. ओमेन्द्र वर्मा को सेतु राष्ट्रीय नाट्य सम्मान से नवाजा गया। वर्मा ने कहा कि हिन्दी रंगमंच के पुरोधा भारतेन्दु हरिशचंद की कर्मस्थली काशी में उनके 32 वर्ष की यात्रा को प्रतिष्ठा मिलना मन को उल्लासित करता है। कार्यक्रम में महिला कलाकारों ने नाटक ‘हम सिर्फ देह नहीं’ का जबरदस्त मंचन भी किया। इस दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी सलीम राजा व बड़ी संख्या में कलाप्रेमी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed