फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   National Chairperson of Manav Kranti Party found leader of Vehicle thief gang

वाहन चोर गैंग का सरगना मानव क्रांति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए

Sat, 08 Dec 2018 09:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
National Chairperson of Manav Kranti Party found leader of Vehicle thief gang
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी व वाहन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस ने वाहन चोरों के गैंग का खुलासा किया है। चार शातिरों को दबोचा गया है। गैंग का सरगना स्कूल का प्रबंधक और उसके भाई को पुलिस ने फरार घोषित किया है। स्कूल प्रबंधक मानव क्रांति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। आरोपियों की निशानदेही पर दो बोलेरो और चार बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।  
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राहुल राज ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात बोलेरो पकड़ी। थाने के देवारा गांव निवासी चालक शिवप्रसाद उर्फ गब्बर बोलेरो के कागजात नहीं दिखा सका। नंबर ट्रेस किया गया तो वह बाइक का निकला। छानबीन में बोलेरो चोरी की निकली। आरोपी ने बताया कि कौशांबी सैनी थाने के टाडा निवासी राकेश चौधरी और नरेश चौधरी ने उसे वाहन सौंपा है। वाहन चोरियों में वह उनके साथ रहा है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि चोरी के अन्य वाहन शहर के प्रेमनगर स्थित संत गाडगिल कान्वेंट स्कूल परिसर में खड़े हैं। पुलिस यहां छापेमारी कर एक बोलेरो और चार बाइक बरामद की गई। आरोपी ने गैंग के दूसरे साथियों के नाम कबूले। पुलिस ने थाना क्षेत्र के शोहदमऊ के रहिमापुर गांव निवासी सुरेश सिंह, सलेमपुर निवासी संजय यादव, आरामपुर बसई निवासी उमेश कुमार रैदास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन ट्रेस करना बनी चुनौती

पुलिस ने बताया कि नरेश चौधरी का प्रेमनगर में काफी पुराना संत गाडगिल नाम से स्कूल है। वह स्कूल प्रबंधक और मानव क्रांति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उसका भाई राकेश पहले भी वाहन चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। आरोपी वाहनों को रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़ से चोरी कर लाए हैं।  

उधर, प्रबंधक नरेश चौधरी के परिवार का कहना है कि इलाहाबाद के राजू पांडेय  से बोलेरो चार लाख रुपये में दो माह पहले खरीदी गई थी। गाड़ी की एक लाख रकम चुकाई थी। बाकी रकम गाड़ी के दस्तावेज ट्रांसफर होने पर देनी थी। इसी वजह से कागजात नहीं दिखा सके। बाकी वाहनों से उन लोगों का कोई वास्ता नहीं है। विरोधियों से मिलकर पुलिस नरेश और राकेश को फंसा रही है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि एआरटीओ दफ्तर खुलने के बाद वाहनों को ट्रेस किया जाएगा। 

कई महीनों से जमे थानेदार की झोली में शायद यह पहला गुडवर्क आया है। इस खुलासे में झोल की तस्वीर साफ हो रही है। पुलिस ने दो चोरी की बोलेरो और चार बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस चार आरोपी भी पकड़े हैं। पुलिस किसी वाहन चोर से गाड़ी कब, किस थाने से चोरी की यह नहीं कबूल करा सकी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस चारों को दो दिन से थाने में बैठाए थी। पुलिस बरामद वाहनों में किसी एक को भी ट्रेस नहीं कर पाई है। वाहन की एफआईआर कब और कहां लिखी गई। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि एआरटीओ दफ्तर खुलने के बाद वाहनों को ट्रेस किया जाएगा। बता दें इसी तरह कोतवाली पुलिस ने 19 बाइकें दो माह पहले बरामद कर चार आरोपियों को जेल भेजा था। एक बाइक अभी तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed