{"_id":"6840972d4dc750a5150e2058","slug":"naac-team-examined-the-arrangements-of-medical-university-etawa-news-c-216-1-etw1002-126264-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नैक टीम ने परखीं आयुर्विज्ञान विवि की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नैक टीम ने परखीं आयुर्विज्ञान विवि की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विवि में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने तीन दिवसीय मूल्यांकन बुधवार से शुरू कर दिया। पहले दिन टीम के सामने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। लिफ्ट पर आमतौर पर नहीं मिलने वाले ऑपरेटर बुधवार को लिफ्टों में मौजूद दिखे। ट्रामा सेंटर में भी एक मरीज के साथ ही एक ही तीमारदार को प्रवेश दिया जा रहा था।
बुधवार को सुबह विवि में सबसे पहले प्रशासनिक भवन सभागार में प्री विजिट बैठक हुई। कुलपति प्रो. डॉ. पीके जैन ने विवि की उपलब्धियों, शोध कार्यों और विकास यात्रा के बारे में बताया। दोपहर को नैक टीम ने विवि की शिक्षण प्रणाली, छात्रों की भागीदारी, मूल्यांकन व्यवस्था और गुणवत्ता संबंधी पहलुओं बातचीत की। टीम ने विवि के लगभग 50 प्रतिशत विभागों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पारंपरिक ज्ञान केंद्र और बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ का भौतिक निरीक्षण किया।
टीम ने कुलपति कार्यालय, प्रशासनिक कक्ष सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। चिकित्सकीय सेवाओं की समीक्षा के तहत टीम ने ओपीडी, नवीन ओपीडी, आपात चिकित्सा केंद्र का भ्रमण किया। पूछताछ केंद्र, प्राथमिक उपचार कक्ष, पंजीकरण केंद्र, सीटी स्कैन, एक्स-रे कक्ष और औषधि वितरण प्रणाली को भी देखा गया। लिफ्ट से चौथी मंजिल पर पहुंचकर गहन चिकित्सा इकाई की स्थिति को भी देखा। (संवाद)