हिंदुओं की चौखट पर मुस्लिम जलाएंगे दीपक
इस मौके पर उन घरों की चौखटों पर भी दीए जलाए जाएंगे, जहां कभी हिंदू परिवार के लोग रहते थे। दादामियां चौराहे पर स्वर्गीय मुंशीराम की जायदाद है।यहां पर मुस्लिम परिवार रहते हैं। उनके पुत्र वेद भाटिया और अशोक भाटिया अब विदेश में रहने लगे हैं लेकिन दोस्त आज भी उनसे बातचीत करते रहते हैं।
उनके घरों में दिवाली के दीप तहारत मंच के संयोजक डॉ. मुस्तफा तारिक, मुस्लिम बुद्धिजीवी हाजी अरशद सिद्दीकी, शाहिद अजीज, इरफान अंसारी, तौहीद आलम बरकाती आदि लोग जलाते हैं। बेकनगंज रेडीमेड मार्केट में इकलौते हिंदू दुकानदार रामबालक अत्तार के साथ भी मुस्लिम दोस्त साथ में दीप जलाकर आतिशबाजी करते हैं और एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं।