{"_id":"68ed6750f0608259190c0e15","slug":"mushroom-production-yields-high-returns-with-low-costs-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1296524-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मशरूम उत्पादन में कम लागत से मिलती अधिक आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मशरूम उत्पादन में कम लागत से मिलती अधिक आय
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मशरूम उत्पादन केंद्र में सोमवार को छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. एसके विश्वास ने बताया कि 75 प्रशिक्षणार्थियों ने इसमें सहभागिता की। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार से भी लोग शामिल हुए हैं। मशरूम उत्पादन एक लाभदायक कृषि उद्यम है जिसमें कम लागत और कम स्थान में अधिक आय प्राप्त की जा सकती है।
प्रतिभागियों को मशरूम की विभिन्न किस्मों, कंपोस्ट तैयार करने, बीज बोने, रखरखाव, कटाई और विपणन की पूरी प्रक्रिया का ज्ञान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।