फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of youth in Hamirpur, Dead body found in Yamuna river

हमीरपुर में युवक की हत्या: यमुना नदी में मिला शव, चार दिन से था लापता, हत्या की आशंका

Sat, 02 Apr 2022 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 07:56 PM IST
सार

हमीरपुर के कुरारा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह चार दिन से लापता एक युवक का शव यमुना नदी से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया। मृतक के शरीर पर गला दबाने और चोटों के निशान हैं। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Murder of youth in Hamirpur, Dead body found in Yamuna river
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर के थाना कुरारा के भौली गांव में युवक की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक चार दिन पहले बकरी ढूंढने नदी की ओर दोस्तों के साथ गया था और तभी से लापता था। परिजनों ने बनियान से गला घोंटने के साथ हाथ व नाक में चोंटे होने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करा रहे हैं। इसी के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

भौली निवासी 24 वर्षीय प्रदीप उर्फ ज्वालादीन पिछले 29 मार्च को देर शाम करीब आठ बजे अपनी बकरी को ढूंढने गांव निवासी मित्र मुनेश व छुट्टन के साथ यमुना नदी किनारे गांव के मजरा पटिया गया था। बकरी मिलने के बाद उसने दोस्तों से बकरी घर जाने को कहा और खुद कहीं चला गया।

विज्ञापन

तभी से गायब चल रहा था। 30 मार्च को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिछले शुक्रवार को मृतक के भाई कामता की तहरीर पर थाना कुरारा में अपहरण की रिपोर्ट उनके दोस्त मुनेश व छुट्टन निवासी भौली के विरुद्ध पंजीकृत की गई थी।
शनिवार को प्रदीप का शव परिजनों ने गांव स्थित पंप कैनाल के नीचे यमुना नदी की जलधारा से बरामद हुआ है। मृतक के भाई कामता का कहना है कि उसकी बनियान से गला घोंटा गया है। नाक व हाथ में चोंट के निशान हैं। भाई की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। पिता की मौत हो चुकी है। तीन भाइयों में यह दूसरे नंबर का था। अभी शादी नहीं हुई है। गांव में खेतीबाड़ी करता था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed