फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of girl

मामा-भांजों ने चाकुओं से रेतकर की थी युवती की हत्या

Thu, 11 Feb 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
murder of girl
लखनऊ। शादी का दबाव बनाने पर गोसाईंगंज से लापता शिवानी की फतेहपुर जिले में बेरहमी से चाकुओं से गला काट कर हत्या मामा ने अपने दो भांजों के साथ मिल कर की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 चाकू और एक बाइक बरामद की है। जल्द ही मामले की विवेचना लखनऊ के गोसाईंगंज थाने में स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर के एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि असोथर थाना क्षेत्र के सरवल गांव के फइया दुबे के खेत से छह फरवरी को लखनऊ गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर नौबस्ता निवासी शिवानी पासवान (17) पुत्री स्व. सुक्खू का सिर विहीन शव बरामद हुआ था। मामले में ट्रक चालक भोला दुबे निवासी सेवरामऊ थाना गाजीपुर उसके चचेरे भाई अमित दुबे बीडीसी सदस्य सेवरामऊ, उमेश चंद्र तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी निवासी दांदो थाना कमासिन जिला बांदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भोला प्रेम प्रसंग में फंसाकर शिवानी को सेवरामऊ गांव 25 नवंबर को लाया था। जहां से 27 नवंबर को शिवानी को बांदा के दांदो मामा उमेश के घर पहुंचा दिया था। वहां भोला का लगातार आना जाना बना रहता था। कुछ दिनों से शिवानी शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस पर भोला ने अपने चचेरे भाई और मामा के साथ मिल कर शिवानी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। घटना की रात बाइक से शिवानी को भोला और उमेश घर छोड़ने की बात कहकर लाए थे।
विज्ञापन

सेवरामऊ से आधा किलोमीटर पहले ही भोला ने बाइक रोक दी। इधर सरवल गांव के खेत में अमित पहले से उनका इंतजार कर रहा था। भोला ने शिवानी का गला दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए शिवानी की तीनों ने बारी-बारी से गर्दन काटी। गर्दन काटने के लिए सब्जी काटने वाले नए चाकू खरीदे थे। गला काटने में तीनों को एक घंटे का वक्त लगा था। खून से सने कपड़े, कटी हुई गर्दन शिवानी के बैग में भरकर कुएं में फेंक कर ये फरार हुए थे। एसपी ने खुलासे में शामिल टीम को 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मोबाइल नंबर की पर्ची से हुआ राजफाश
मृतका शिवानी के शव के पास एक पर्ची मिली थी। जिसमें दो मोबाइल नंबर दर्ज थे। यह नंबर उमेश के किशनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार की बेटी का था। पुलिस उसी नंबर की पड़ताल करते हुए उमेश तक पहुंची थी। भोला के पकड़े जाने के बाद शिवानी के सही पते का खुलासा हुआ।
इनपुट : फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed