{"_id":"6a7ca78640e2515710060b0c","slug":"mumtaz-murder-case-accused-remains-at-large-police-say-he-keeps-fleeing-as-long-as-he-has-money-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुमताज हत्याकांड: आरोपी मिला नहीं, पुलिस बोली- जब तक उसकी जेब में पैसा है वह भाग रहा, डीवीआर की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुमताज हत्याकांड: आरोपी मिला नहीं, पुलिस बोली- जब तक उसकी जेब में पैसा है वह भाग रहा, डीवीआर की तलाश तेज
Wed, 12 Aug 2026 10:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
मुमताज हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर वैन चालक मुमताज की हत्या और लूट के मामले में पुलिस बुधवार को रिंद नदी के किनारे डीवीआर तलाशने में जुटी रही। हालांकि, घंटों मशक्कत के बाद भी डीवीआर हाथ नहीं लगा। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ काशी ने पुलिस को पूछताछ में ग्लव्स, मास्क और डीवीआर रिंद नदी में फेंकने की बात स्वीकार की थी।
वहीं, वारदात का मुख्य आरोपी शोयल उर्फ रानू वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी की लोकेशन नागपुर के आसपास मिल रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा। मालूम हो कि देवसढ़ गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रह रहे मुमताज की बीते शुक्रवार की आधी रात घर में लूट का विरोध करने पर दो बदमाशों ने हत्या कर दी थी जबकि उनकी पत्नी शाहजहां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

दंपती पर हमले का मामला
- फोटो : amar ujala
वारदात को मुमताज के पारिवारिक भाई शोयल खान उर्फ रानू और साथी दलेलपुर निवासी आशीष उर्फ काशी ने अंजाम दिया था। फरार शोयल अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर वाई-फाई हॉटस्पॉट का प्रयोग कर व्हाट्सएप ऑडियो भेज रहा है।
विज्ञापन
दंपती पर हमले का मामला
- फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रानू के पीछे पुलिस की चार टीमें लगी हैं। जब तक उसकी जेब में पैसा है वह भाग रहा है। रुपये खत्म होते ही वह किसी न किसी से संपर्क जरूर करेगा।