फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh Yadav, People gathered to pay tribute to Netaji, Akhilesh Yadav offered flowers

Mulayam Singh Yadav: नेता जी को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग, अखिलेश यादव ने अर्पित किए पुष्प

Tue, 10 Oct 2023 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Oct 2023 12:20 PM IST
सार

Etawah News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी नेताजी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। साथ ही, आवास पर शांति यज्ञ पाठ कराया गया।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav, People gathered to pay tribute to Netaji, Akhilesh Yadav offered flowers
मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसकी भव्य तैयारियां का सोमवार शाम को अंतिम रूप दे दिया गया। मंगलवार सुबह से ही प्रदेशभर के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर शांति यज्ञ पाठ कराया गया। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे।
विज्ञापन

साथ ही, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अंकुर यादव सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर नेताजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने भी नेताजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
देशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं के द्वारा नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।  यहां पर बैठने के लिए पंडाल में 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई थी। नेताजी की समाधि स्थल को फूलों से सजाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी नेताजी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed