फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Officials must ensure uninterrupted power supply during festivals: Technical Director

त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : निदेशक तकनीकी

Thu, 10 Sep 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Officials must ensure uninterrupted power supply during festivals: Technical Director
इटावा। विकास भवन में गुरुवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक तकनीकी मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बिजनेस प्लान 2026-27 पार्ट-2 की समीक्षा बैठक हुई। इसमें इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद जिलों की विद्युत व्यवस्था, बिजनेस प्लान के तहत चल रहे कार्यों और राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक में कानपुर जोन-द्वितीय के मुख्य अभियंता राहुल नंदा, इटावा के अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव समेत चारों जिलों के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता मौजूद रहे। निदेशक तकनीकी ने अधिकारियों से क्षेत्रवार विद्युत आपूर्ति की स्थिति और योजनाओं के कार्यों की जानकारी ली। आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि फाल्ट या तकनीकी समस्या आने पर उसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। मुख्य अभियंता राहुल नंदा ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बकाया बिजली बिलों की वसूली में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया गया। बिजनेस प्लान के कार्यों को समय से पूरा कराने और विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद अधिकारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां जनपद के बड़े उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed