फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar case: Jail superintendent received death threat

मुख्तार अंसारी केस: बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच

Mon, 01 Apr 2024 05:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Apr 2024 05:34 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी की मौत के कुछ ही घंटे बाद जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने 14 सेकेंड बाद कॉल काट दी। अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Mukhtar case: Jail superintendent received death threat
माफिया मुख्तार अंसारी केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के कुछ ही घंटे बाद मंडल कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को सीयूजी नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल किया। करीब 14 सेकंड की कॉल में धमकाने वाले ने कहा है कि अब तुझे ठोकना है... बच सके तो बच। अधीक्षक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। 28 मार्च की रात करीब साढ़े 10 बजे माफिया मुख्तार अंसारी की मेडिकल कॉलेज में हार्टअटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके कुछ घंटों बाद रात 1:37 बजे वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के सीयूजी नंबर पर किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने 14 सेकंड में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन के आला अफसरों को दी। रविवार की शाम शहर कोतवाली में अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया।

धमकी देने में इस्तेमाल फोन नंबर की जांच कराई जा रही है। अभी नंबर ट्रेस नहीं हो सका है। इसके पीछे कौन हो सकता है, यह जांच का विषय है। इस विषय में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। - लक्ष्मी निवास मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा

धमकी तो मुख्तार की मौत के कुछ घंटे बाद ही मिली है, लेकिन बिना जांच पड़ताल पूरी हुए कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। जल्द ही धमकाने वाले का पता भी चल जाएगा।- वीरेश राज शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed