फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mukhtar Ansari to appear in Lucknow court

कोर्ट में हुई मुख्तार अंसारी की पेशी: रास्ते में धोखा दे गया बज्र वाहन तो लोगों को याद आया विकास दुबे

Mon, 28 Mar 2022 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा।
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari to appear in Lucknow court
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब की रोपड़ जेल से वापसी के करीब साढ़े 11 माह बाद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को पहली बार बांदा जेल से बाहर निकाला गया। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल के पहरे में 108 नंबर एंबुलेंस से उन्हें लखनऊ ले जाया गया। वहां एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को रवाना करने की कवायद रविवार शाम खबर मिलते ही शुरू हो गई थी। आधी रात को डीएम और एसपी भी हालात का जायजा लेने जेल पहुंचे। सीएमओ के आने पर मेडिकल चेकअप कराया गया। सोमवार  सुबह सात बजे 108 एंबुलेंस से मुख्तार को लखनऊ ले जाया गया। साथ में सुरक्षा के लिए बज्र वाहन सहित पुलिस का लंबा काफिला था। पूरे रूट में स्थानीय पुलिस भी सतर्क और तैनात रही। लखनऊ कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के आदेश जेल प्रशासन को रविवार को मिला था। हालांकि मुख्तार के अधिवक्ता काजी शबीउर्रहमान ने बांदा जेल अधीक्षक को रविवार को ही पत्र भेजा था कि बीमारी के चलते मुख्तार को कोर्ट में न ले जाया जाए। इसके लिए मेडिकल भी बनवाया गया था। पर, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुख्तार को लखनऊ पेशी में भेजने का निर्णय लिया गया। जेल और जिला प्रशासन ने इसे लेकर पूरी गोपनीयता बरती। 
विज्ञापन

 

जगह-जगह तैनात रही पुलिस
मुख्तार के साथ एंबुलेंस में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और सशस्त्र पुलिस कर्मी भी थे। काफिला तिंदवारी, बहुआ, फतेहपुर, रायबरेली होता हुआ दोपहर को लखनऊ पहुंचा। पूरे रूट पर वहां की पुलिस जगह-जगह तैनात रही और इस काफिले का रास्ता साफ कराती रही। एंबुलेंस के आसपास पूरे रास्ते किसी अन्य वाहन को नहीं फटकने दिया गया। उधर, मुख्तार के लोग भी अपने वाहनों से काफिले से दूरी बनाकर आगे-पीछे चलते रहे। 


 

रास्ते में धोखा दे गया बज्र वाहन 

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर शासन से कड़े निर्देश जारी थे। पर, लोकल पुलिस की तैयारी खरी साबित नहीं हुई। काफिले का बज्र वाहन बांदा शहर से 30 किलोमीटर दूर तिंदवारी कस्बे में खराब हो गया। मुख्तार की एंबुलेंस और अन्य वाहन निकल गए। आनन-फानन पुलिस ने मुख्यालय से दूसरा बज्र वाहन भेजा। उधर, खराब बज्र वाहन को स्थानीय मिस्त्री तौसीफ व चंद्रकांत पटेल ने धक्का देकर स्टार्ट किया। बताया गया कि इसकी क्लच प्लेट जल गई थी। बज्र वाहन तिंदवारी में खड़ा होने से पहले भी 40 किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार नहीं ले पा रहा था। लोड भी नहीं ले पा रहा था। वाहन में शामिल इंस्पेक्टर शिवकुमार तिवारी ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी तब मुख्यालय से दूसरा बज्र वाहन भेजा गया। मुख्यालय से पहुंचे दूसरे वाहन पर पुलिस कर्मी सवार होकर लखनऊ रवाना हुए। खराब बज्र वाहन को वापस मुख्यालय भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। जांच की जा रही है। चालक से पूछताछ की जाएगी। उधर, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह ने बताया कि बज्र वाहन तीन-चार साल पुराना है। तकनीकी गड़बड़ी होती रहती है। इसकी क्षमता सात सिपाहियों की है। तत्काल दूसरा बज्र वाहन रवाना कर दिया गया था। 


 
विज्ञापन

वाहन पलटा नहीं, खराब हुआ

बिकरू हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की कार पलट जाने और काउंटर में उसकी मौत की घटना के बाद अन्य आरोपी भी पुलिस कस्टडी में वाहन से आने-जाने में घबराने लगे हैं। मुख्तार अंसारी को सोमवार को लखनऊ पेशी पर ले जाने के पूर्व रविवार की रात उनके बेटे विधायक अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था कि साजिश के तहत मेडिकल कैंसिल करवाकर आधी रात को मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जाने की कथित तैयारी बड़ी अनहोनी घटना की आशंका पैदा कर रही है। मुख्तार का बज्र वाहन खराब हो जाने की घटना को चटखारे लेकर लोग बयां करते रहे। कइयों ने कमेंट किया कि वाहन पलटा नहीं, खराब हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed