फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mukhtar and Atiq has old connection with Kanpur, STFs local unit became active

UP News: मुख्तार-अतीक का कानपुर से है पुराना कनेक्शन, STF की लोकल यूनिट हुई एक्टिव, ये है कच्चा चिट्ठा

Fri, 14 Apr 2023 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 10:12 AM IST
सार

Kanpur Crime: मुख्तार और अतीक के रिश्तेदारों की सुरागरसी इंटेलीजेंस ने शुरू कर दी है। इन दोनों माफियाओं के तार कानपुर से भी जुड़े हुए हैं। मुख्तार का रिश्तेदार पिंटू सेंगर हत्याकांड में शामिल है। तो वहीं, 2017 में पप्पू स्मार्ट ने अतीक का स्वागत किया था।

विज्ञापन
Mukhtar and Atiq has old connection with Kanpur, STFs local unit became active
मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद के बेटे असद और उसके गुर्गे गुलाम के एनकाउंटर के बाद मुख्तार और अतीक के रिश्तेदारों की सुरागरसी इंटेलीजेंस ने शुरू कर दी है। जिन लोगों से इन माफियाओं का कानपुर कनेक्शन है। वे दोनों ही पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी हैं। इन दिनों जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन

2017 में सपा से अतीक अहमद को कैंट विधानसभा से टिकट मिला था। टिकट के बाद वह कानपुर में पहली बार आया था। इस दौरान 500 गाड़ियों के काफिले का स्वागत पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी पप्पू स्मार्ट ने हरजिंदर नगर चौराहे पर बड़ा मंच लगाकर किया था।
विज्ञापन

वहीं, एनकाउंटर में मारा गया असद भी पिता को चुनाव लड़वाने के लिए कानपुर आया था। कानपुर में ग्लोब इंटरनेशनल के मालिक मनिक बरकत उल्ला उर्फ अकबर के फ्लैट में रहता था। पूरी टीम के साथ इसी फ्लैट में असद का अलग कमरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ महीने में वापस हुई थी टिकट
लगभग डेढ़ महीने बाद अतीक का टिकट वापस हो गया था। डेढ़ महीने लोगों से संपर्क करने के दौरान असद के संपर्क कई लोगों से हो गए थे। ये टिकट भले ही अतीक को कैंट विधानसभा से मिली हो लेकिन अतीक, उसके परिवार वाले और चुनाव लड़ाने आए लोगों के संपर्क कई लोगों से हो गए थे।

मुख्तार के परिवार में हुई है एक हत्यारोपी की बेटी की शादी
अब यूपी के दूसरे माफिया मुख्तार अंसारी की बात की जाए, तो उसका कानपुर में तगड़ा कनेक्शन है। पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी सऊद अख्तर और महफूज अख्तर के परिवार की बेटी की शादी मुख्तार के परिवार में हुई है। कुछ दिन पहले ही मुख्तार का सगा रिश्तेदार कानपुर जेल से रिहा हुआ है।

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही जानकारी जुटा रही इंटेलीजेंस
प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या में जब सीसीटीवी फुटेज सामने आई, तो असद और गुलाम की तस्वीरें भी सामने आईं। इनकी तलाश में भले ही एसटीएफ को लगाया गया, हो लेकिन फरार आरोपियों की तलाश में इंटेलीजेंस हर जगह की तलाश कर रही थी।

एसटीएफ की लोकल यूनिट हुई एक्टिव
यहां अतीक और उसके गुर्गे रुके हों। इसी के चलते कानपुर में भी सुरागरसी शुरू की गई थी। इसी बीच असद और गुलाम की कानपुर आने की चर्चा पर एसटीएफ की लोकल यूनिट को एक्टिव किया गया था। एसटीएफ सूत्रों की मानें, तो कानपुर उन्नाव के टेनरी मालिकों के यहां भी तलाश की गई थी, लेकिन कुछ निकला नहीं था।

अभी भी हैं अतीक के मददगार
अतीक जेल में है। उमेश पाल की हत्या के बाद उसके परिवार वालों की तलाश एसटीएफ कर रही है। लोकल पुलिस और इंटेलीजेंस का ये दावा है कि अतीक और उसके कुनबे का एक वर्ग अभी भी सगा है, जो इनके लिए सारी जरूरत की चीजें मुहैया कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed