फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mp sakshi maharaj said about notebandi in unnao

सांसद साक्षी महाराज बोले, ‘कालाबाजारी करने वाले बैंक अधिकारियों की खैर नहीं’

Wed, 30 Nov 2016 08:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
mp sakshi maharaj said about notebandi in unnao
माया, मुलायम, ममता, केजरीवाल सब हायतौबा मचाए हैं
‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर अंकुश लगाकर तिजोरियां भरने वालों की कमर तोड़ दी है। माया, मुलायम, ममता, केजरीवाल सब हायतौबा मचाए हैं। पीएम ने गरीबों व किसानों को उनका हक दिलाने के लिए ही यह काम किया है।’ ये बातें सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को उन्नाव में कहीं। 
विज्ञापन

विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम बौनामऊ बाजार में सदर विधायक पंकज गुप्ता के संयोजन में आयोजित  कैंप अभियान के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि जो बैंक अधिकारी, कर्मचारी कालाबाजारियों का साथ देकर जनता को गुमराह कर परेशान कर रहे हैं उनकी खैर नहीं होगी। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें जेल भी जाना होगा। सांसद ने कहा कि भ्रष्ट बैंक कर्मचारी की सीधे वित्तमंत्री व प्रधानमंत्री से शिकायत होगी। जिन बैंकों के बाहर कैंप अभियान शुरु होगा वहां धन उपलब्धता को लेकर वित्तमंत्री से बात करुंगा। मोदी जी का फैसला गरीबों के हित में है। सांसद ने प्रधानमंत्री की जांच के बाद डाकघर के अधिकारी के जेल जाने की घटना को बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बैंक के बाहर कैंप लगाकर जनसमस्याओं को हो रही परेशानियों से निजात दिलाएंगे। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि मोदी जी ने कालेधन पर अंकुश लगाकर इस खाईं को पाटने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed