{"_id":"5d99f2ab8ebc3e01376a9e58","slug":"mp-sakshi-maharaj-s-big-statement-on-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर को लेकर सांसद साक्षी महाराज का आया बड़ा बयान, बोले छह दिसंबर तक शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर को लेकर सांसद साक्षी महाराज का आया बड़ा बयान, बोले छह दिसंबर तक शुरू होगा निर्माण
Mon, 07 Oct 2019 09:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 07 Oct 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महराज ने कहा कि अयोध्या मामले में अच्छी खबर मिलने वाली है। छह दिसंबर तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। वह रविवार को नगर के शीतलगंज के आनंदेश्वरी देवी मंदिर में पूजा करने आए थे।
विज्ञापन
सांसद ने मंदिर स्थित तालाब के सुंदरीकरण और लाइट लगवाने की घोषणा भी की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया ने कह दिया है कि अयोध्या मसले पर जल्द खुशखबरी आने वाली है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को मुस्लिम पक्ष को अपनी बात रखनी है। दावा किया कि मुख्यमंत्री सूबे को बेहतर प्रदेश बनाने में जुटे हैं। कहा कि जब-जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब-तब कानून व्यवस्था ठीक रही है। चाहे वह कल्याण सिंह की सरकार हो या योगी की। इस मौके पर भाजपा नेता उत्तमचंद्र लोधी, भगौती रावत, रामचंद्र यादव, प्रमोद दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन