फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP Sakshi Maharaj's big statement on Ram temple

राम मंदिर को लेकर सांसद साक्षी महाराज का आया बड़ा बयान, बोले छह दिसंबर तक शुरू होगा निर्माण

Mon, 07 Oct 2019 09:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Oct 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
MP Sakshi Maharaj's big statement on Ram temple
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महराज ने कहा कि अयोध्या मामले में अच्छी खबर मिलने वाली है। छह दिसंबर तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। वह रविवार को नगर के शीतलगंज के आनंदेश्वरी देवी मंदिर में पूजा करने आए थे।

विज्ञापन


सांसद ने मंदिर स्थित तालाब के सुंदरीकरण और लाइट लगवाने की घोषणा भी की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया ने कह दिया है कि अयोध्या मसले पर जल्द खुशखबरी आने वाली है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही।
विज्ञापन


18 अक्तूबर को मुस्लिम पक्ष को अपनी बात रखनी है। दावा किया कि मुख्यमंत्री सूबे को बेहतर प्रदेश बनाने में जुटे हैं। कहा कि जब-जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब-तब कानून व्यवस्था ठीक रही है। चाहे वह कल्याण सिंह की सरकार हो या योगी की। इस मौके पर भाजपा नेता उत्तमचंद्र लोधी, भगौती रावत, रामचंद्र यादव, प्रमोद दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed