{"_id":"690bb48ca5774cef8f028024","slug":"mp-mla-sports-festival-begins-today-in-kidwainagar-assembly-constituency-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134670-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल महोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल महोत्सव आज से
विज्ञापन
कानपुर। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास विभाग की ओर से किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में छह नवंबर से सांसद-विधायक खेल महोत्सव का शुभारंभ होगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिताएं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और खेल मैदानों में होंगी।
शुभारंभ समारोह डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे होगा। यहां खिलाड़ियों का पंजीकरण करने के साथ उद्घाटन मुकाबले होंगे। खेल महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, रस्साकसी, खो-खो एवं शतरंज के मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए युवा साथी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पहले दिन डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में रस्साकसी एवं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
इसके बाद स्व. रतनलाल शर्मा स्मारक खेल मैदान में एथलेटिक्स एवं फुटबॉल, शिवाजी इंटर कॉलेज केशवनगर में बैडमिंटन एवं भारोत्तोलन, केके गर्ल्स इंटर कॉलेज में वॉलीबॉल, घनश्याम दास हाईस्कूल में कबड्डी व खो-खो, केडीएमए स्कूल में कुश्ती, जूडो एवं शतरंज प्रतियोगिता होगी।