{"_id":"69349ddfa2c6ed0f1207b05b","slug":"mp-mla-sports-competition-in-bithoor-assembly-constituency-from-8th-kanpur-news-c-362-1-ka11003-136775-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिठूर विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिठूर विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा आठ से
विज्ञापन
कानपुर। युवा कल्याण विभाग व प्रादेशिक विकास दल की ओर से बिठूर विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा आठ से 10 दिसंबर तक होगी। इसमें खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स आदि खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण युवा पोर्टल पर अनिवार्य है। आठ दिसंबर को रमईपुर हरदौली स्थित विमला वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ट्रैक व फील्ड की तैयारी और खेल स्पर्धाओं का उद्घाटन किया जाएगा। नौ दिसंबर को एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, जूडो, रस्साकशी, वॉलीबाॅल, कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी।
10 दिसंबर को नर्वल गोपालपुर स्थित मिथिलेश शिवमंगल सिंह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। चकरपुर स्थित युवा केंद्र में भारोत्तोलन प्रतियोगिता होगी। क्षेत्रीय युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए पोर्टल https://www.yuvasathi.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आधार कार्ड व जन्मतिथि प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से देनी होगी। (संवाद)