फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mourang Pattas case, CBI in preparation of charge sheet collected evidence

फतेहपुर: मौरंग पट्टों का मामला, चार्जशीट की तैयारी में जुटी सीबीआई, जुटाए साक्ष्य 

Wed, 09 Dec 2020 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mourang Pattas case, CBI in preparation of charge sheet collected evidence
सीबीआई
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी सपा शासन काल के आवंटित मौरंग पट्टे के मामले की जांच को आई सीबीआई टीम ने दूसरे दिन खनन कार्यालय में ही सुबह से शाम तक पड़ताल की। कुछ दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराई। जिले में चौथी बार सीबीआई प्रकरण जांच को आई है।
विज्ञापन


इस बार टीम चार्जशीट की तैयारी में है। यह मामला तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के कार्यकाल का है। मामले में तत्कालीन डीएम अभय निलंबित किए गए थे। यहां के दो पट्टेधारकों पर सीबीआई ने केस दर्ज किया था। डाक बंगले गेस्ट हाउस से सीबीआई सुबह 10 बजे खनन कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन


यहां पुराने मौरंग खनन के दस्तावेज खंगाले। दोपहर करीब एक बजे सीबीआई ने एक घंटे के लिए कार्यालय छोड़ा। उसके बाद सीबीआई के विवेचक संदीप गौतम, हमीद राठी, फूल सिंह दोपहर 2 बजे कार्यालय लौटे और फिर से दस्तावेजों की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान करीब 79 कागजों के फोटो कॉपी कराई और उन दस्तावेजों की अलग फाइल बनाई है। टीम जल्द ही केस में नामजद आरोपी असोथर वार्ड जिला पंचायत सदस्य सुखराज निषाद और उसके पार्टनर शिव सिंह को तलब कर सकती है। 2012 में सुखराज निषाद के नाम पर कोर्रा कनक और गुरुवल मौरंग खंड के पट्टों का रिनुवल किया गया था। जबकि कोर्ट ने पट्टों पर रोक लगा रखी थी। मामले की जांच बीजेपी सरकार आने पर 2017 से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed