फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother, my only fault is that I am a daughter...

Kanpur News: मां, मेरा कुसूर इतना कि मैं बेटी हूं...

Thu, 26 Feb 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mother, my only fault is that I am a daughter...
कानपुर। मां, मेरा कुसूर सिर्फ इतना ही था न... कि भगवान ने मुझे बेटी बनाकर पैदा किया...। मैं भी मां की ममता के आंचल में पलना चाहती थी। अच्छी परवरिश के साथ बड़ी होकर माता और पिता का नाम रोशन करना चाहती थी... लेकिन मां आपने मुझे नौ माह तक अपने गर्भ में रखने के बाद जन्म देकर आखिर मरने के लिए क्यों छोड़ दिया...। शायद ऐसी ही भावनाएं उस नवजात बच्ची की होंगी जिसे बुधवार को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर एक महिला छोड़ गई।
विज्ञापन

लावारिस बच्ची के रोने की आवाज सुनकर रेलवे स्टॉफ ने तुरंत डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई। उसकी सांसें चल रहीं थीं। आरपीएफ को सूचना देकर बच्ची को हैलट के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत अब स्थिर है। वेंडरों ने बताया कि एक महिला उसे लाल चादर में लपेट कर यहां फेंक गई थी। रेलवे के सीएमआई विनय अम्भी ने बताया कि बुधवार सुबह वह गश्त पर थे। तभी प्लेटफाॅर्म नंबर 2/3 पर पहुंचे तो चादर में नवजात बच्ची जमीन पर पड़ी मिली। यात्रियों से पूछताछ की गई तो कोई नहीं बता सका। हैलट में डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची प्री-मेच्योर है और देखने से लग रहा है कि जन्म लेने के तुरंत बाद ही कोई उसे स्टेशन पर छोड़ गया। पुलिस को आशंका है कि बच्ची के किसी निजी अस्पताल में जन्म लेने के तुरंत बाद ही कोई उसे सेंट्रल स्टेशन पर फेंक गया। जांच कराई जाएगी कि बच्ची को कौन फेंक गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि सीसीटीवी में बच्ची को फेंकते कोई नहीं दिखा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed