फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother buried alive a four-year-old girl in a garbage dump, girl was admitted to NRC

मां ने चार वर्ष की मासूम को कूड़े के ढेर में जिंदा दबाया, बच्ची को एनआरसी में कराया गया भर्ती

Thu, 01 Jul 2021 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Jul 2021 10:56 PM IST
सार

कुछ ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर में चार वर्षीय बच्ची को दबा देखा। बच्ची का सिर दिख रहा था और बाकी शरीर कूड़े के ढेर में दबा हुआ था।

विज्ञापन
Mother buried alive a four-year-old girl in a garbage dump, girl was admitted to NRC
कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरौली निवासी महिला ने पड़ोसी गांव मुगलापुर में अपनी चार वर्ष की मासूम बेटी को कूड़े के ढेर में दबा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हेल्पलाइन की टीम ने मासूम को कूड़े के ढेर से निकाला और प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


महिला की भी काउंसलिंग की जा रही है। ग्राम मुगलापुर में बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर में चार वर्षीय बच्ची को दबा देखा। बच्ची का सिर दिख रहा था और बाकी शरीर कूड़े के ढेर में दबा हुआ था। इसकी सूचना 1098 पर दी गई, तो चाइल्ड लाइन प्रभारी अनूप तिवारी सहयोगी विभा शुक्ला के साथ मौके पर पहुंच गए।  
विज्ञापन


 

उन्होंने बच्ची को वहां से निकाला और फिर मामले की पड़ताल शुरू की। इसी दौरान पता चला कि पड़ोसी गांव सकरौली की एक महिला दो बेटियों के साथ पिछले कुछ दिनों से गांव में घूम रही थी और यह बच्ची उसी की है। ग्रामीणों की मदद से चाइल्ड लाइन की टीम ने महिला को खोज निकाला। पूछताछ में महिला ने अपना नाम राज कुमारी बताया।

उसने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। कई वर्ष पहले उसकी शादी सकरौली के भगवान दीन से हुई थी। दो वर्ष पहले भगवान दीन की मौत हो गई, तब से वह बेसहारा है। हालांकि गांव में उसका मकान होने की बात भी सामने आई। चाइल्ड लाइन प्रभारी अनूप तिवारी के मुताबिक  महिला से बच्ची को दफनाने का कारण पूछा तो उसका कहना था कि बच्ची कुपोषित है।

बच्ची की वजह से कोई भी उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। मानसिक अवसाद के चलते उसने बच्ची को कूड़े के ढेर में दफना दिया। प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि बच्ची कुपोषित है और उसे जिला पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। राज कुमारी की काउंसलिंग की जा रही है। बाद में दोनों का गांव में ही पुनर्वास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed