फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mortal remains of the spiritual guru of the Defense Minister were immersed in the five elements

UP: रक्षामंत्री के आध्यात्मिक गुरु का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बिठूर स्थित घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 13 Jul 2025 10:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Jul 2025 10:26 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गुरु संतोष द्विवेदी हरिहर दास महाराज जी का बिठूर स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पाैत्र ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
mortal remains of the spiritual guru of the Defense Minister were immersed in the five elements
संतोष द्विवेदी हरिहर महाराज पंचतत्व में विलीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आध्यात्मिक गुरु संतोष द्विवेदी हरिहर महाराज का अंतिम संस्कार रविवार को बिठूर स्थित घाट पर किया गया। शनिवार को 80 वर्ष की अवस्था में उनका निधन हो गया था। सुबह श्याम नगर स्थित आश्रम में उनके सैकड़ों भक्त अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उनका पार्थिव शरीर एयरफोर्स के वाहन से श्मशान घाट तक ले जाया गया। जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन


सुबह 11:40 बजे अंतिम यात्रा हरिहर धाम से निकली। इस दाैरान काफी संख्या में अनुयायी साथ चल रहे थे। 1:10 बजे उनके पौत्र चंद्रमौली मिश्रा ने मुखाग्नि दी। पुलिस ने हरिहर धाम से लगभग 200 मीटर की दूरी पर आने और जाने वाले रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था।
विज्ञापन

mortal remains of the spiritual guru of the Defense Minister were immersed in the five elements
संतोष द्विवेदी हरिहर महाराज पंचतत्व में विलीन - फोटो : अमर उजाला
इस माैके पर सीएसजेएमयू के कुलपति विनय पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, सीएमओ डॉ. उदयनाथ, राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी, बेटियां अंजू मिश्रा, संगीता मिश्रा, दामाद गोपीकृष्ण मिश्रा व प्रदीप मिश्रा, डॉ. केवी मिश्र व अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed