{"_id":"61e6c3c8d48f0a0af1775e50","slug":"more-than-one-thousand-confirmed-tickets-canceled-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, शताब्दी-श्रमशक्ति समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, एक हजार टिकट निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, शताब्दी-श्रमशक्ति समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, एक हजार टिकट निरस्त
Tue, 18 Jan 2022 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:23 PM IST
सार
कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। यही वजह है कि दिल्ली, मुंबई से आने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। दिल्ली से कानपुर आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, वंदे भारत और रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से कानपुर पहुंचीं।
विज्ञापन
शताब्दी, श्रमशक्ति समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जबरदस्त ठंड और सुबह पड़ने वाले कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। यही वजह है कि दिल्ली, मुंबई से आने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। दिल्ली से कानपुर आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, वंदे भारत और रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से कानपुर पहुंचीं। ट्रेनों के लेट होने से एक हजार से अधिक यात्रियों ने अपने कंफर्म टिकट निरस्त कराए। जनरल टिकटों की बिक्री पर भी 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
इन ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर
एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से कानपुर पहुंची। रांची आनंद विहार झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से कानपुर आई। हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस भी चार घंटे की देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, गरबा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, हावड़ा-बीकानेर तीन घंटे, नई दिल्ली हावड़ा दूरंतो दो घंटे, वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सवा घंटे, नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से चल रही है।
40 घंटे देरी से चल रही गुवाहाटी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन
गुवाहाटी से दिल्ली के बीच यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई गई गुवाहाटी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 40 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेन नंबर 00401 न्यू गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल पर 17 जनवरी को सुबह छह बजे पहुंच जाना था लेकिन यह ट्रेन मंगलवार को रात 10 के बाद आ सकी। जबकि ट्रेन नियमित समय पर 16 जनवरी को गुवाहाटी से चली थी।