{"_id":"5b9ab48a867a557f6249fb44","slug":"more-than-eighty-trains-are-late-by-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गड़बड़ा गई रेलगाड़ी की रफ्तार, 80 से अधिक ट्रेनें घंटों लेट, महिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गड़बड़ा गई रेलगाड़ी की रफ्तार, 80 से अधिक ट्रेनें घंटों लेट, महिला बेहोश
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: कुछ दिन ट्रेनों की चाल सुधरने के बाद फिर से गड़बड़ा गई है। शताब्दी और स्वर्ण शताब्दी को छोड़कर गुरुवार को कानपुर सेंट्रल आने और जाने वाली 80 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। पनकी में नॉन इंटरलॉकिंग के काम के अलावा अलग अलग स्टेशनों पर मरम्मत के काम को लेकर चल रहे ब्लॉक की वजह से ट्रेनेें घंटों लेट हो गईं। तीन घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रही 50 वर्षीय महिला स्टेशन पर गर्मी से बेहोश हो गईं। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
दरअसल, बीकानेर की रहने वाली कल्पना अपने रिश्तेदार के साथ हावड़ा-जोधपुर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। उनकी ट्रेन दोपहर तीन बजे थी। ट्रेन लगातार लेट होती गई और शाम करीब पांच बजे वह गर्मी से बेहोश हो गईं। इसी दौरान दूसरी ट्रेन में किसी मरीज को अटेंड करने आए रेलवे के डॉक्टर वर्मा ने उनका इलाज किया। उनकी ट्रेन सवा तीन घंटे की देरी से सवा छह बर्जे आई।
अचानक गर्मी बढ़ने से ट्रेनों ने भी दगा देना शुरू कर दिया है। देरी की वजह से स्टेशन पर घंटों इंतजार करने वाले और ट्रेनों में बैठे बैठे यात्री परेशान हो रहे हैं। मुंबई गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। मुंबई लखनऊ एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस, लखनऊ-कल्यानपुर मेमू, कामाख्या गांधीग्राम एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-बांद्रा एक्सप्रेस चार से पांच घंटे लेट रहीं। इसके अलावा नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, सीमांचल, नीलांचल एक्सप्रेस, भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस भी घंटों लेट होने से यात्री परेशान हुए।