फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monkeypox: One thousand people reached Kanpur from MonkeyPox affected countries

Monkeypox: मंकी पॉक्स प्रभावित देशों से कानपुर पहुंचे एक हजार लोग, जांच कराने की तैयारी

Thu, 28 Jul 2022 10:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Jul 2022 10:42 AM IST
सार

11 दिनों में प्रदेश के 10 हजार यात्री सऊदी अरब से आए हैं। इनमें 384 यात्री कानपुर के हैं। खाड़ी देशों में मंकी पॉक्स की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा ब्रिटेन, स्विट्जर लैंड, यूरोप, अमेरिका से लोग शहर आ रहे हैं। इन सभी देशों में मंकी पॉक्स फैला हुआ है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से लौटने वालों की सूची तैयार नहीं की है।

विज्ञापन
Monkeypox: One thousand people reached Kanpur from MonkeyPox affected countries
मंकीपॉक्स वायरस - फोटो : Twitter@codebluenews

विस्तार

मंकी पॉक्स प्रभावित देशों से 21 दिनों में करीब एक हजार लोग शहर लौटे हैं। केंद्र ने भी बुधवार रात में विदेश से लौटने वाले 40 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेज दी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक किसी संदिग्ध की सैंपलिंग नहीं की है। हैलट, उर्सला और अस्पतालों की ओपीडी से किसी संदिग्ध की सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन


जो सूची केंद्र ने भेजी है उन लोगों से रैपिड रिस्पांस टीमें संपर्क  करेंगी। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि जो लोग मंकी पॉक्स प्रभावित देशों से शहर लौटे हैं, उनके यहां टीमें भेज कर जांच कराएंगे। जिन लोगों में मंकी पॉक्स के लक्षण होंगे, उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। शहर में खाड़ी देशों के अलावा ब्रिटेन, स्विटजरलैंड, यूरोप और अमेरिका से लोग आए हैं। इनमें अभी तक किसी में मंकी पॉक्स होने की सूचना नहीं आई है, लेकिन इन लोगों में मंकी पॉक्स के लक्षण विहीन कैरियर होने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

शासन ने जो नई गाइड लाइन जारी की है, उसमें सबसे अधिक सतर्कता और निगरानी ऐसे ही लोगों की करने की बात कही गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति की जांच नहीं कराई है, इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को सऊदी से हज यात्रियों की अंतिम फ्लाइट लौटी है। 11 दिनों में प्रदेश के 10 हजार यात्री सऊदी अरब से आए हैं। इनमें 384 यात्री कानपुर के हैं। खाड़ी देशों में मंकी पॉक्स की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा ब्रिटेन, स्विट्जर लैंड, यूरोप, अमेरिका से लोग शहर आ रहे हैं।

इन सभी देशों में मंकी पॉक्स फैला हुआ है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से लौटने वालों की सूची तैयार नहीं की है। इसी लापरवाही में कोरोना संक्रमण भी शहर आया था। अमेरिका से लौटा व्यक्ति कोरोना का पहला संक्रमित पाया गया था। लोगों का कहना है कि इसी तरह मंकी पॉक्स का संक्रमण आ सकता है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि विदेश से आने वालों की सूची बनाकर जांच नहीं कराई गई है, गाइडलाइन के अनुसार जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed