फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   money demanded from the supervisor of the company who was working on the freight corridor

कानपुर: फ्रेट कॉरिडोर का काम देख रही कंपनी के सुपरवाइजर से मांगी रंगदारी, फायर झोंका

Mon, 11 Jan 2021 09:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Jan 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
money demanded from the supervisor of the company who was working on the freight corridor
डेडीकेट फ्रेट कॉरिडोर लाइन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के कुरियां गांव में बिधनू के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भांजे ने रंगदारी न देने पर असलहों से लैस आधा दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ डीएफ सी (डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर) के कार्यालय व वाहनों में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर सुपरवाइजर पर रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


सुपरवाइजर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने देर रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भांजे समेत छह लोगों को औंधा स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने यहां पुलिस से भी हाथापाई की। जयपुर राजस्थान के नेवटा निवासी रामदयाल जाट फ्रेट कॉरिडोर का काम देख रही रेलवे की डीएफ सीसी कंपनी में सुपरवाइजर हैं।
विज्ञापन


कुरियां में मिट्टी की सप्लाई यही कंपनी कर रही है। रामदयाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भांजे न्यौरी गांव निवासी गुड्डू यादव उर्फ बाबू सिंह ने फोन कर मिट्टी खनन के बदले 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। सरकारी काम बताकर उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने कुरियां चौकी में भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गुड्डू को फोन किया तो उसने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। इसके बाद गुड्डू देर रात लाठी डंडों व असलहों से लैस पंकज यादव, अजय परिहार, रमन यादव, मोनू राजपूत, विनय यादव समेत करीब 10 साथियों के साथ उनके कार्यालय आया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन पर फायर कर दिया। रामदयाल की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़ने जब ढाबे पहुंची तो गुड्डू के साथियों ने उसने भी हाथापाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर छह को गिरफ्तार कर लिया।

मोनू राजपूत व तीन अज्ञात फरार हैं। पुलिस ने गुड्डू और सुशील यादव के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी, सरकारी काम में बाधा, मारपीट, बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।

ढाबे से सीसीटीवी का डीवीआर ले आई पुलिस
ढाबे में दबिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस से हाथापाई की। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। ये सारी घटना ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिस पर पुलिस कैमरों का डीवीआर ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed