फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   molestation on Ramlila stage, police reached on spot

रामलीला के मंच पर छेड़छाड़ के बाद हुआ जमकर बवाल, रामलीला रोका समिति के पदाधिकारी धरने पर बैठे

Sun, 06 Oct 2019 08:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Oct 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
molestation on Ramlila stage, police reached on spot
रामलीला में बवाल के बाद खड़ी हो गई पब्लिक - फोटो : अमर उजाला
औरैया में हो रामलीला में शनिवार की रात एक दबंग युवक तमंचा लेकर मंच पर पहुंच गया और नर्तकी समेत अन्य कलाकारों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हंगामा किया। इससे रामलीला महोत्सव पंडाल में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि वहां सादी वर्दी में मौजूद पुलिस वालों ने आरोपी को पकड़ने के बजाए भगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद माहौल बिगड़ गया। रामलीला का मंचन रोक दिया गया। रामलीला समिति के पदाधिकारी मंच पर ही धरने पर बैठ गए। बवाल की सूचना मिलने पर सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को आरोपी युवक और सिपाहियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर शांत कराया, तब रामलीला शुरू की गई।
विज्ञापन


 

molestation on Ramlila stage, police reached on spot
रामलीला में बवाल के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रामलीला समिति के अध्यक्ष की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। रविवार को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में आरोपी युवक का चालान कर जेल भेज दिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ रानू अग्निहोत्री ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कस्बा स्थित रामलीला मैदान में शनिवार की रात रामलीला मंचन के दौरान दबंग सोनू दिवाकर निवासी मोहल्ला कटरा हेमनाथ फफूंद ने मंच पर आकर कलाकारों को परेशान कर उनके साथ अश्लील हरकतें की।

समिति के सदस्यों ने मना किया तो वह तमंचा दिखाकर गालीगलौज करने लगा। सादी वर्दी में आए कुछ सिपाहियों ने भी उसका साथ दिया। ऐसे में रामलीला का मंचन रोकना पड़ा। तहरीर में सिपाहियों पर कार्रवाई के साथ उनके सादी वर्दी में रामलीला में न आने की मांग की है। थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। सिपाही पर कार्रवाई को लेकर बताया कि उसका कोई दोष नहीं था केवल बीच बचाव किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed