Kanpur: मोहर्रम को लेकर पुलिस ने कसी कमर, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी नजर
कानपुर में मोहर्रम के त्योहार को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि खुराफाती और अमन चैन के दुश्मन अशांति के मौके तलाशते रहते हैं, लेकिन शहर वासियों ने अन्य राज्यों में हाल में हुई घटनाओं को अपनी समझ से मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे आपका अपना शहर कानपुर का अमन चैन कायम रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मोहर्रम के त्योहार को लेकर कमिश्नरी पुलिस ने कमर कस ली है। मोहर्रम के आयोजन को लेकर मंगलवार को पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने पुलिस, प्रसाशनिक अधिकारियों, शहर काजी, पीस कमेटी के पदाधिकारियों केसाथ बैठक की।
बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि खुराफाती और अमन चैन के दुश्मन अशांति के मौके तलाशते रहते हैं, लेकिन शहर वासियों ने अन्य राज्यों में हाल में हुई घटनाओं को अपनी समझ से मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे आपका अपना शहर कानपुर का अमन चैन कायम रहा।
वहीं जिलाधिकारी विशाख जी ने अगले दो दिनों के अंदर थाना और सर्किल स्तर पर आयोजन को लेकर बैठक करने केनिर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली विभाग, जलकल, नगर निगम, जलनिगम, पीडब्लूडी के अधिकारियों को भी अपने विभागों से जुड़े कामों की लिस्ट उसे हल करने की बात कही। बैठक में आयोजन कमेटी के सदस्य, शहर काजी, सभी जोन के डीसीपी, एसीपी,थाना प्रभारी मौजूद रहे।
27 को थाने और 28 को सर्किल स्तर पर होगी बैठक
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बैठक में कहा कि बुधवार को थाना स्तर पर बैठक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 28 जुलाई को सर्किल स्तर पर बैठक होगी। इन दोनों बैठकों में आने वाली समस्याएं हर हाल में 29 तारीख तक हल कर लिया जाए। पैगी जुलूस न निकालने के फैसले को बैठक में शामिल सभी ने शकील अहमद खलीफा, अच्छे मियां, कफील मियां द्वारा की गई पहल की तारीफ की।
बैठक में यह आए मुद्दे और हुए फैसले
- माइक का प्रयोग निश्चित डेसीबल पर करें
- नई उम्र के लड़कों से बात करके उन्हें समझाएं
- पुलिस युवा मित्र और वालंटियर आयोजन पर नजर रखें
- अवांछनीय तत्वों की पहचान करके पुलिस को बताएं
- जुलूस रूट का निरीक्षण करके पूरी जानकारी जुटाएं
- लोहे की राड का झंडा बनाकर न निकलें
- कोई भी अवांछनीय तत्व जुलूस में आए तो पुलिस को बताएं
- परंपरागत रूट से जुलूस निकालने का ही होगा प्रयास
- आयोजन से काफी पहले ही पूरी कर लें तैयारी
- बिजली के लटक रहे तारों को ठीक कर ले केस्को
- गंदगी और नाली, नालों की सफाई कर ले नगर निगम
- अतिक्रमण की समस्या को भी दूर कर ले नगर निगम
- अपनी सड़कों के गडढों को दूर कर ले सभी विभाग
- भ्रामक संदेशों को बगैर पुष्टि किये न बढ़ाएं आगे