फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Model Nikahnama will be applicable throughout the country

देशभर में लागू होगा मॉडल निकाहनामा, जानिए क्या है खास

Wed, 28 Nov 2018 03:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 03:04 PM IST
सार

- बोर्ड और मसलकों की भी ली जाएगी राय
 

विज्ञापन
Model Nikahnama will be applicable throughout the country
डेमो पिक

विस्तार

ऑल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल और ऑल इंडिया मुस्लिम ख्वातीन बोर्ड अपने मॉडल निकाहनामे पर देवबंदी व बरेलवी मसलक के उलमा की भी राय लेगा। साथ ही मॉडल निकाहनामे की एक प्रति ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ को भेजी जा रही है। इन तीनों की राय के बाद निकाहनामे में शामिल किए गए प्रावधानों पर अंतिम मोहर लगेगी। मॉडल निकाहनामे को यूपी ही नहीं, पूरे देश में लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद सलीस ने बताया कि अभी तक जो भी निकाहनामे तैयार हुए हैं, उनमें महिलाओं का पक्ष नहीं रहा है, लेकिन काउंसिल के मॉडल निकाहनामे में कानपुर की महिला शहर काजियों के अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (महिला) के जिम्मेदारों का भी पक्ष शामिल है।
विज्ञापन

Model Nikahnama will be applicable throughout the country
डेमो पिक
मॉडल निकाहनामे में खासतौर पर तीन तलाक को रोकने के लिए सख्त प्रावधान शामिल किए गए हैं। साथ ही बेटियों को पिता की संपत्ति से मिलने वाले हक तरका के संबंध में भी प्रावधान शामिल किए गए हैं। व्यवस्था दी गई है कि बेटी को शादी के वक्त ही तरका दे दिया जाए। साथ ही मेहर की धनराशि भी शादी के दिन ही दे दी जाए।

अधिकांश मुस्लिम महिलाओं को तरका नहीं मिलता। मेहर की धनराशि शादी के समय देने के बजाए तलाक के समय दी जाती है। अगर शौहर की मृत्यु हो जाती है तो महिला से कहा जाता है कि मेहर की धनराशि माफ कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed