फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mobile dispensary will run in Kanpur Cantonment area, eight open gyms will also be built

सेहत की सुध: कानपुर के छावनी क्षेत्र में चलेंगी मोबाइल डिस्पेंसरी, आठ ओपन जिम भी बनेंगे

Wed, 27 Jul 2022 11:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jul 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
Mobile dispensary will run in Kanpur Cantonment area, eight open gyms will also be built
छावनी की बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में छावनी की बोर्ड बैठक में क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। छावनी के आठ वार्डों के छह पार्कों में ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव पास हुआ, वहीं साइकिल चलाने वालों के लिए पाथ वे बनाने पर भी निर्णय हुआ। पाथ वे के लिए एक कंपनी ने न्यूनतम 39 लाख 33 का टेंडर डाला है।

विज्ञापन


इसके अलावा गोलाघाट, सत्तीचौरा घाट, मैकूपुरवा, भज्जापुरवा, वादेपुरवा, बदलीपुरवा, बनिया बाजार, काकोरी समेत छावनी क्षेत्र के सभी ग्रामीण इलाकों में मोबाइल डिस्पेंसरी चलाने का भी निर्णय हुआ। यह सेवा बुजुर्गों के लिए होगी। इसमें सामान्य जांचे, डॉक्टर और दवाओं की सुविधा निशुल्क होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नंदा कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ड्रोन से सर्वे कराकर कब्जों को चिह्नित किया जाएगा। इससे भविष्य में कब्जों को हटाने में मदद मिलेगी। यह काम सेना के हवाले रहेगा। बोर्ड के सदस्य लखन लाल ओमर ने बताया कि कोयला घाट से मैकूपुरवा तक की पाइपलाइन को बदलने और जोनल पंपिंग स्टेशनों के जनरेटर की मरम्मत कराने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फॉकनर रोड, मुरे कंपनी पुल, हैरिसगंज प्राइमरी स्कूल और फेथफुलगंज की दुकानों की नीलामी, फुटपाथ, नालियों की मरम्मत कराने पर भी निर्णय हुए। इसके बाद ब्रिगेडियर ने कार्यालय में पौधरोपण भी किया। बैठक में सदस्य सचिव अनुज गोयल (सीईओ) और छावनी विधायक हसन रूमी भी मौजूद रहे।

पीपीपी मोड पर होगा छावनी अस्पताल का संचालन
छावनी अस्पताल को चलाने वाली लखनऊ की कंपनी बुद्धेश्वरी विमला हॉस्पिटल को काली सूची में डाला गया। कंपनी पर आरोप है कि वह बगैर सूचना दिए अस्पताल संचालन से पीछे हट गई। वर्तमान में अस्पताल का संचालन कैंट बोर्ड कर रहा है। अस्पताल को पीपीपी मोड पर चलाने के लिए टेंडर मांगे जाने पर सहमति बनी है। लखन लाल ओमर ने बताया कि कंपनी को एक अगस्त 2021 को तीन साल के लिए ठेका दिया गया था।

शंख चौक पर लहराएगा 70 फीट ऊंचा तिरंगा
छावनी के शंख चौक पर 70 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इस काम के लिए कानपुर क्लब ने आवेदन किया था। इस पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed