औरैया के अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक को इटावा जिला जेल से मंगलवार शाम आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। उनके एक भाई को फिरोजाबाद और एक को जालौन की जिला जेल में भेजा गया है।
2 of 5
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जेल में अब केवल दो आरोपी बचे हैं। दोहरे हत्याकांड के आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक, उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई संतोष पाठक, रामू पाठक, मंदिर के कथावाचक राजेश शुक्ला, कार चालक लवकुश उर्फ छोटू, आशीष दुबे, गनर अवनीश प्रताप सिंह को सोमवार शाम करीब पांच बजे इटावा जिला जेल लाया गया था।
3 of 5
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जेलर राम कुबेर ने बताया कि सभी बंदियों को बैरक नंबर चार में रखा गया था। कुछ देर बाद उनके बैरक बदल दिए गए। जेेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए प्रशासनिक आधार पर पांच बंदियों को गैर जिलों की जेलों में भेजा गया है।
4 of 5
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इनमें कमलेश पाठक को आगरा सेंट्रल जेल, उनके भाई संतोष को फिरोजाबाद, रामू को उरई जालौन, राजेश शुक्ला व आशीष दुबे को आगरा जिला जेल भेजा गया है।
5 of 5
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिला जेल में एटा जिले के गनर अवनीश प्रताप सिंह और कार चालक लवकुश उर्फ छोटे को रखा गया है। जेलर ने बताया कि जब तक यह बंदी जिला जेल में रहे, तब तक उनकी किसी से कोई मिलाई नहीं हुई।