फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki case, police claim Nooris relative has fake Aadhaar

विधायक इरफान प्रकरण: पुलिस का दावा- नूरी के रिश्तेदार के पास है फर्जी आधार, आज दर्ज होंगे वादी के बयान

Thu, 08 Dec 2022 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Dec 2022 10:51 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने फरारी के दौरान फर्जी आधार कार्ड से यात्रा की थी। पुलिस जल्द ही उसको बरामद कर सकती है। पुलिस ने दावा किया है कि सपा नेत्री नूरी शौकत के एक रिश्तेदार के पास वो आधार है।

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki case, police claim Nooris relative has fake Aadhaar
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इरफान सोलंकी ने जिस फर्जी आधार को बनवाकर हवाई यात्रा की थी पुलिस जल्द उसको बरामद करने वाली है। पुलिस की तफ्तीश में आधार का सुराग लग गया है। जेल भेजी जा चुकीं सपा नेत्री नूरी शौकत के एक रिश्तेदार के पास ये आधार होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस कभी भी उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। नूरी के इस रिश्तेदार ने भी विधायक को फरार कराने में मदद की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विधायक ने उसको यह आधार ठिकाने लगाने को दिया था। पुलिस उस रिश्तेदार की तलाश में लग गई है। कुछ लोगों को उठाया भी है।
विज्ञापन

आज दर्ज होंगे वादी के बयान
इरफान सोलंकी, रिजवान व अन्य लोगों पर जाजमऊ थाने में मंगलवार रात दो केस दर्ज किए गए थे। एक केस रंगदारी, तो दूसरा जमीन कब्जा व मारपीट का है। पुलिस ने दोनों केस के वादी को बुधवार को बयान के लिए बुलाया था। वादी किसी अन्य काम में व्यस्त थे। इसलिए उन्होंने गुरुवार का समय मांगा है। गुरुवार वह अपने बयान दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा आपराधिक इतिहास, लग सकती है गैंगस्टर
बता दें कि विधायक पर अब कुल 13 केसों का आपराधिक इतिहास हो गया है। कई और केस दर्ज होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक पुलिस विधायक व रिजवान की हिस्ट्रीशीट भी खोलेगी और गैंगस्टर भी लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed