फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA announcement - The Kashmir Files film will be shown free of cost

उन्नाव: कश्मीरी पंडितों पर हुआ जुल्म देखकर लोगों में दिखा गुस्सा, विधायक का एलान- निशुल्क दिखाई जाएगी 'द कश्मीर फाइल्स'

Sun, 20 Mar 2022 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Mar 2022 07:41 PM IST
सार

विधायक ने निशुल्क टोकन दिलाकर शहर के लोगों को होली का तोहफा दिया। बताया कि 10 दिन तक लोगों को यह फिल्म निशुल्क दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
MLA announcement - The Kashmir Files film will be shown free of cost
सिनेमाघर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए रविवार को सिनेमाघर में भीड़ उमड़ी। सिनेमाघर से बाहर निकले लोगों ने कश्मीरी पंडितों से हुई बर्बरता और घटना पर अब तक पर्दा डालने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


पाक पोषित आतंकवाद पर गुस्सा जाहिर करने के साथ ही जय श्रीराम के नारे लगाए गए। रविवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सुंदर टाकीज में फीता काटकर फिल्म द कश्मीर फाइल्स का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


विधायक ने निशुल्क टोकन दिलाकर शहर के लोगों को होली का तोहफा दिया। बताया कि 10 दिन तक लोगों को यह फिल्म निशुल्क दिखाई जाएगी। पहले दिन तीन शो में 1400 लोगों ने फिल्म देखी। सभी ने कश्मीरी पंडितों के साथ हुई ज्यादती के लिए तत्कालीन सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
- सिविल लाइन निवासी अतुल अवस्थी ने कहा कि कश्मीर के पंडितों पर हुए जुल्म को छिपाया गया। फिल्म के जरिये सच्चाई देश के सामने आई है। फिल्म के निर्देशक ने ऐतिहासिक काम किया है। सभी कलाकारों का वह दिल से सम्मान करते हैं।


- एबीनगर निवासी बुजुर्ग श्रीकांत तिवारी ने बताया कि फिल्म बहुत मार्मिक और दिल को छू लेने वाली है। बताया कि यह सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि हकीकत को बयान करती खोज है। जुल्म करने वालों को माफ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed