{"_id":"6a2ac87e8d4cf52f9c055047","slug":"misuse-of-artificial-intelligence-accused-arrested-for-ai-generated-photo-in-police-uniform-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग: AI से बनाई पुलिस की वर्दी में फोटो, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग: AI से बनाई पुलिस की वर्दी में फोटो, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Jun 2026 10:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:36 PM IST
सार
Auraiya News: एआई का दुरुपयोग करने वाला आरोपी मोहल्ला नारायणपुर निवासी है। आरोपी को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव ने एआई से बनाई फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एआई तकनीक की मदद से खुद की पुलिस यूनिफॉर्म में फर्जी फोटो तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी में एक युवक की तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे खाकी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। वायरल फोटो में आरोपी पुलिस अधिकारी की ड्रेस में दिखाई दे रहा है, जबकि उसकी ओर से पोस्ट की गई दूसरी फोटो में वह मेज पर पैर रखे है और फर्जी पुलिस उसके पीछे खड़ी है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला नारायणपुर निवासी अभिषेक श्रीवास्तव के रूप में की।

Trending Videos
इसके बाद पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ आईटी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में आरोपी का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।