फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Ramlila Maidan secured after legal battle in High Court tradition kick off with Shiv Barat procession

औरैया: हाईकोर्ट में कानूनी जंग के बाद मिला ‘रामलीला मैदान’, 100 वर्ष पुरानी परंपरा का शिव बरात से होगा आगाज

Wed, 07 Oct 2026 10:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 07 Oct 2026 10:51 AM IST
सार

Auraiya News: औरैया शहर में 100 वर्ष से अधिक पुरानी रामलीला की परंपरा बुधवार को शिव बारात के साथ शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार से तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में मंचन प्रारंभ होगा। कभी दुकानों के निर्माण को लेकर विवादों में रहा यह मैदान एक लंबी कानूनी जंग के बाद आधिकारिक रूप से नगर पालिका अभिलेखों में रामलीला मैदान दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Auraiya Ramlila Maidan secured after legal battle in High Court tradition kick off with Shiv Barat procession
रामलीला मंचन के लिए बनाया जा रहा पंडाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में 100 वर्ष से अधिक समय से अनवरत चली आ रही रामलीला की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को शिव बरात के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा, जबकि बृहस्पतिवार से रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष व पूर्व सभासद अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2010-11 में वह मोहल्ले के सभासद थे।

विज्ञापन

उस समय तत्कालीन चेयरमैन रत्ना शुक्ला की ओर से मैदान के प्रवेश द्वार के पास दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर इसके विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद तत्कालीन डीएम ने निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त करा दिया था। इसके बाद नुमाइश मैदान नगर पालिका के अभिलेखों में आधिकारिक रूप से रामलीला मैदान के नाम से दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

12 अक्तूबर को होगा धनुष यज्ञ का आयोजन
आयोजकों के अनुसार रामलीला का इतिहास एक सदी से भी पुराना है। शुरुआत में इसका आयोजन डाबर बिल्डिंग के पास होता था। इसके बाद मुन्ना मुकंदी के पास और फिर फूलगंज मैदान में मंचन हुआ। पिछले पांच वर्षों से तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में रामलीला होती आ रही है। कमेटी अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे शिव बरात निकाली जाएगी। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। डीएम बृजेश कुमार शिव बरात को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 12 अक्तूबर को धनुष यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed