{"_id":"843e2c67a1a72bb7b13470ef3179a93a","slug":"mission-critical-role-of-youth-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन यूपी में युवाओं की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन यूपी में युवाओं की अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन यूपी में युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका देने के इरादे से चार मार्च से वृंदावन में भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें कानपुर मंडल की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को इस संबंध में महानगर प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सोनी ने बताया कि अधिवेशन का शुभांरभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी युवाओं को अग्रिम पंक्ति में लाने की योजना तैयार कर चुकी है। अधिवेशन इसके शुभारंभ का मौका होगा।
विज्ञापन
नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने बताया कि मंडल और जिले की कमेटी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस मौके पर महानगर से 104 युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री सुनील साहू ने किया।
विज्ञापन
अधिवेशन की तैयारी समिति का प्रभारी रचित पाठक को बनाया गया है। इस अवसर पर अमन शुक्ला, अंकित गुप्प्ता, खेमराज शर्मा, सचिन शुक्ला, नितिन त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, राहुल भाटिया, सोनू राठौर, राकेश पासवान, अक्षय त्रिवेदी, अभिनव वाजपेयी, गुरुविंदर सिंह छाबड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।