फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mission coordinator dies of fever, 20 fall ill in Tisti

Kanpur News: मिशन कोऑर्डिनेटर की बुखार से मौत, तिस्ती में 20 बीमार

Thu, 02 Nov 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mission coordinator dies of fever, 20 fall ill in Tisti
कानपुर देहात / झींझक। जिले में फैले बुखार ने झींझक ब्लॉक के एक गांव में स्वच्छ भारत मिशन के कोऑर्डिनेटर की जान चली गई है। इसके अलावा रसूलाबाद के एक गांव में 20 लोग बुखार से पीड़ित हैं। सभी अलग-अलग जगहों पर अपना उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलपुर थानाक्षेत्र के औरंगाबाद भोलाहुलास गांव निवासी पुष्पेंद्र (29) संदलपुर ब्लाॅक में स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे। पिछले एक सप्ताह से उन्हें बुखार आ रहा था तो स्थानीय चिकित्सकों से दवा लेते रहे। हालत बिगड़ने पर 28 अक्तूबर को परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर जांच में प्लेटलेट्स कम पाई गई थी। वहीं पर उसका उपचार हो रहा था। बुधवार की सुबह पुष्पेंद्र की मौत हो गई। मृतक की पत्नी गीता, बेटा मयंक, बेटी गीतांजली, मां रुपमती, भाई नरेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी गीता ने बताया कि कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। झींझक सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. दीपक गुप्ता ने बताया कि पुष्पेंद्र को बुखार आ रहा था। कंचौसी पीएचसी की टीम को गुरुवार को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी। इसी तरह रसूलाबाद के तिस्ती गांव के नमन शुक्ला, शिबू यादव, सपन अनुज गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें कई लोगों में डेंगू जैसे लक्षण भी है। बीमारी की हालत में अनुज तिवारी (17), शशिकांत (47) ,महेश मिश्रा (60), वैभव मिश्रा (21), सुमन (55) ,गुड्डू दुबे (47),पंकज (32), राजू पाठक (25), कानपुर के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि बुखार पीड़ित मयंक (29), अनुज शुक्ला (52), पुष्पा (28), शिवनाथ कुशवाहा (53), ज्योति (36), अर्पित तिवारी (31), राम अवतार कुशवाहा (59) आदि स्थानीय डॉक्टरों से उपचार करवा रहें। ग्राम प्रधान जय किशन यादव ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व उन्होंने नाली में दवा का छिड़काव करवाया था। साफ सफाई की भी व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं। गांव में काफी लोग बीमार हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पीएचसी में तैनात डॉ. गजाला अंजुम अवकाश पर हैं। जल्द ही टीम को भेजकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी करवाएंगे।
विज्ञापन

------
कीटनाशक दवाओं का किया छिड़काव
कानपुर देहात। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत साफ सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। बुधवार को मूसानगर पंचायत क्षेत्र के गौसगंज, नगर पंचायत राजपुर के वार्ड नंबर 10 अटल नगर, नगर पालिका झींझक के वार्ड नंबर 5 दुर्गेश नगर व वार्ड नंबर 10 डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर, नगर पंचायत अमरौधा और रनियां की बाजार में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। कर्मियों ने नालियों की साफ सफाई, कचरा निस्तारण, असुरक्षित जल श्रोत्र का चिन्हीकरण किया। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का कार्य किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति लोगों को पंपलेट के माध्यम से जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा लोगों को चूहा और छछूंदर से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed