{"_id":"665fe52d445f8defa605c005","slug":"missing-student-clothes-found-on-river-bank-family-members-fear-of-something-untoward-happening-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: लापता छात्र के कपड़े नदी किनारे मिले, परिजनों में कोहराम…अनहोनी की आशंका, तलाश में जुटी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: लापता छात्र के कपड़े नदी किनारे मिले, परिजनों में कोहराम…अनहोनी की आशंका, तलाश में जुटी है पुलिस
Wed, 05 Jun 2024 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 05 Jun 2024 09:41 AM IST
सार
Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र में लापता छात्र के कपड़े नदी के किनारे रखे मिले हैं। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची नदी में किशोर की तलाश करवा रही है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के गांव ददरी में मंगलवार दोपहर से गायब छात्र के कपड़े बुधवार को बेतवा नदी के किनारे पड़े मिले हैं। इसकी जानकारी होते ही छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र गांव ददरी निवासी कौशल किशोर का इकलौते बेटा अनुराग (16) कक्षा नौ में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर अनुराग घर से बिना बताए निकल गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका कुछ भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
आज सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि अनुराग के कपड़े गांव के बाहर एक किलोमीटर दूर बेतवा नदी के किनारे रखे हुए हैं। परिजनों ने कपड़े से पहचान की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नदी में किशोर की खोजबीन में लगी हुई हैं।
विज्ञापन