{"_id":"6a9f1480dcaa5296bb0a5a4a","slug":"after-shooting-the-young-man-they-inflicted-multiple-rapid-stabs-orai-news-c-224-1-ori1005-149371-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक को गोली मारने के बाद चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक को गोली मारने के बाद चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार
विज्ञापन
फोटो 38 अस्पताल में भर्ती घायल मोहित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी अंतर्गत अजनारी रोड स्थित लल्ला धाम के पास सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद उसके पेट में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से कानपुर हायर सेंटर रेफर किया गया है।
शहर के मोहल्ला रामनगर अजनारी रोड निवासी मोहित यादव (25) सोमवार शाम करीब सात बजे बाइक से लल्ला धाम के पास गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद एक हमलावर ने तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से भाग निकले।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हमले की वजह अभी साफ नहीं
युवक पर जानलेवा हमला क्यों किया गया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घायल मोहित की हालत गंभीर होने के कारण वह पुलिस को घटना के संबंध में कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभी हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।